सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Art of Living 45th Foundation Anniversary Uttarakhand Governor Meets Sri Sri Ravi Shankar in Bengaluru

आर्ट ऑफ लिविंग का 45वां स्थापना वर्ष: बंगलुरु पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह; श्री श्री रविशंकर से की भेंट

अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 28 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन आज 182 देशों में सक्रिय है। अब संस्था अपने 45वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट की।

Art of Living 45th Foundation Anniversary Uttarakhand Governor Meets Sri Sri Ravi Shankar in Bengaluru
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मिले राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने हाल ही में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के इंटरनेशनल सेंटर में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट की। यह अवसर विशेष रहा, क्योंकि संस्था अपने 45वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रही है।

Trending Videos


राज्यपाल का आश्रम परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित एम्फीथिएटर में आयोजित विशेष सत्संग में भाग लिया, जहां बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन किया और अत्याधुनिक गौशाला का भी दौरा किया, जो देशी नस्लों के संरक्षण और सतत जीवनशैली के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने संस्कृत और कंप्यूटर विज्ञान के बीच समानता की बात कही और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य को “परम बुद्धिमत्ता” और “ब्रह्मांडीय बुद्धिमत्ता” की दिशा में विकसित होने वाला बताया। उन्होंने वैश्विक शांति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया को अधिक शांतिपूर्ण बनने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने शांति मंत्र के साथ अपने विचारों का समापन किया।

उत्तराखंड: विस के विशेष सत्र में शिक्षा मंत्री की घोषणा, छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50% प्रतिनिधित्व

बता दें कि वर्ष 1981 में स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन आज 182 देशों में सक्रिय है। यह ध्यान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व आपदा राहत जैसे कार्यों के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंच बना चुका है।  

उत्तराखंड में संस्था ने 2013 की आपदा और 2025 में उत्तरकाशी और धराली में आई आपदा के दौरान राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, प्राकृतिक खेती, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed