सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Buddha Purnima Snan on April 30 traffic route diversion plan issued for the festival Haridwar Uttarakhand news

Haridwar: बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 29 Apr 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। प्लान 30 अप्रैल की रात से लागू होगा और मेला समापन प्रभावी रहेगा।

Buddha Purnima Snan on April 30 traffic route diversion plan issued for the festival Haridwar Uttarakhand news
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एक मई को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 30 मई की रात 12 बजे से शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मेला संपन्न होने तक प्लान प्रभावी रहेगा। अधिकारियों को प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos

ऐसी रहेगी मुख्य यातायात व्यवस्था

-यातायात दबाव बढ़ने पर सभी भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।

-नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।

-चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।

-सामान्य दबाव में वाहन गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक भेजे जाएंगे।

-टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग निकासी के लिए उपयोग होगा।

-देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कॉर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से आएंगे। अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

-अधिक दबाव पर वैकल्पिक रूट: नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, बैरागी कैंप रहेगा।

-दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में सहारनपुर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, मोहंड मार्ग से डायवर्जन होगा।

-नजीबाबाद/मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडीचौकी आएंगे।

-बड़े वाहन गौरीशंकर एवं नीलधारा पार्किंग की ओर भेजे जाएंगे।

-देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।

 

ऑटो/विक्रम की ये होगी व्यवस्था

-देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले ऑटो केवल जयराम मोड़ तक संचालित होंगे।

-ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें, दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त, इन रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed