Heatwave Alert: सुबह 11 बजे से चार बजे तक घर से निकलना सुरक्षित नहीं; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
इन दिनों शहर का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में चल रहीं गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से न निकलने की हिदायत भी दी है।
इन दिनों शहर का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। इस पर रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि लू से लोगों को चक्कर आने, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी समेत कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। इसके शुरुआती लक्षण सामने आते ही बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए। उन्होंने लोगों को सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। साथ ही घर से बाहर निकलते समय सिर को छाते या कपड़े से ढकने और चेहरे को सुरक्षित रखने की सलाह दी। कहा कि लोगों को गर्मी में हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
ऐसे रखें ध्यान
- नींबू पानी, जलजीरा और नारियल पानी का पिएं
- जूस में बर्फ न डालें
- एसी से तुरंत निकलकर बाहर न जाएं

कमेंट
कमेंट X