सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime Lover wanted to get his girlfriend divorced so he could marry her himself Murdered her father

Haridwar: प्रेमिका का तलाक कराकर खुद शादी करना चाहता था प्रेमी, पिता ने विरोध किया तो बेरहमी से ले ली जान

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 29 Apr 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

राजवीर सिंह का शव बहादराबाद के अतमलपुर बोंगला के पास खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच शुरू तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

Haridwar Crime Lover wanted to get his girlfriend divorced so he could marry her himself Murdered her father
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुई फैक्टरी कर्मचारी राजवीर की हत्या के मामले का राजफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश राजवीर की शादीशुदा पुत्री के प्रेमी ने रची थी। प्रेमी उसका तलाक कराकर खुद शादी करना चाहता था। राजवीर इसके विरोध में थे। पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार निवासी शर्मा वाली बिल्डिंग रोशनाबाद सिडकुल, छोटे लाल निवासी सीतापुर बालाजीपुरम कॉलोनी ज्वालापुर हाल रोशनाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos


रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि सोमवार सुबह राजवीर सिंह (45) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम रानानंगला, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर का शव बहादराबाद के अतमलपुर बोंगला के पास खेत में पड़ा मिला था। राजवीर के पुत्र प्रियांशु की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एसएचओ अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच से सुराग मिले और कलियर सड़क स्थित लकी अस्पताल के पास आरोपी पंकज को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। नहर पटरी मार्ग से छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में बाइक, राजवीर का मोबाइल बरामद किया गया। शराब का ऑनलाइन भुगतान राजवीर के फोन से हुआ था। प्रेस वार्ता में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, सिडकुल एसओ अजय शाह मौजूद रहे।

Haridwar News: गृहभेदन कर संपत्ति कब्जाने की कोशिश, सर्राफा कारोबारी सहित चार नामजद

पहले शराब पिलाई फिर हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी पंकज का राजवीर की बेटी से प्रेम संबंध था। उसकी बेटी की पहले से ही शादी हो रखी है। पंकज उसका तलाक करवाकर उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था। इसलिए उसने राजवीर को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। आरोपी ने अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर रविवार शाम राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बहादराबाद के बोंगला अंडरपास के पास पॉपुलर के खेत में ले गया। शराब पीने के बाद नशा होने पर उसने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed