सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Dat Kali Temple Mahant Raman Prasad Goswami Passed Away Had Been Battling a Serious Illness

Dehradun: लंबी बीमारी के बाद मां डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, दून पहुंचा पार्थिव शरीर

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 29 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रमन प्रसाद गोस्वामी मां डाट काली मंदिर के नौवें महंत थे। उनके निधन की सूचना से दून में शोक की लहर दौड़ पड़ी। देर रात उनका पार्थिव शरीर सुभाषनगर स्थित उनके घर पहुंचा।

Dehradun: Dat Kali Temple Mahant Raman Prasad Goswami Passed Away Had Been Battling a Serious Illness
डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का बुधवार की शाम 60 वर्ष का आयु में निधन हो गया। महंत सवा दो साल से गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। बुधवार को अचानक दिल्ली में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

Trending Videos


रमन प्रसाद गोस्वामी मां डाट काली मंदिर के नौवें महंत थे। उनके निधन की सूचना से दून में शोक की लहर दौड़ पड़ी। देर रात उनका पार्थिव शरीर सुभाषनगर स्थित उनके घर पहुंचा। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर स्थित मां डाट काली मंदिर में 2007 से रमन प्रसाद गोस्वामी नौवें महंत के रूप में सेवा कर रहे थे। सवा दो साल से महंत गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार भी चल रहा था। 25 अप्रैल को महंत रमन प्रसाद गोस्वामी की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका उपचार चला लेकिन बुधवार की शाम पांच बजे उनका निधन हो गया।

महंत रमन प्रसाद गोस्वामी से पहले उनके पिता महंत भगवती प्रसाद गोस्वामी 2006 तक मंदिर के महंत थे। उनके निधन के बाद महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने 2007 में गद्दी संभाली। महंत रमन प्रसाद गोस्वामी अपने पीछे पत्नी और बेटे सय्यम गोस्वामी और शुभम गोस्वामी को छोड़ गए हैं।

देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक: हंगामे के बीच आठ प्रस्तावों पर चर्चा, तीन ही हुए पास; किन्नरों की बधाई की रकम तय

स्वास्थ्य खराब होने के कारण मंदिर में पिछले काफी समय से दोनों बेटे ही सेवा कर रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, आचार्य बिपिन जोशी समेत धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने दुख जताया।

पीएम मोदी ने भी जाना था महंत का हाल

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के स्वास्थ्य का हाल जाना था। पीएम मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने दून आए थे। उस समय उन्होंने मां डाट काली मंदिर में दर्शन किए थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंत रमन प्रसाद गोस्वामी से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed