फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive fire at electronics company

Dehradun News: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग

Wed, 08 Jul 2026 02:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at electronics company
कुआंवाला स्थित हिमालयन हाइब्रिड पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की तीसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर बाद आग लग गई। सूचना मिलते ही डोईवाला और लालतप्पड़ फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। आग से तीसरी मंजिल पर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।फायर विभाग के अनुसार दोपहर बाद पीएफटी के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कंपनी की तीसरी मंजिल पर इन्वर्टर, यूपीएस, एलईडी लाइट और प्रोडक्शन एरिया में भीषण आग लगी हुई थी। आग की तीव्रता को देखते हुए फोम टेंडर की मदद से मॉनिटर ब्रांच के जरिए फोम का प्रयोग कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।इस दौरान कंपनी परिसर के पीछे झाड़ियों में भी आग फैल गई। अग्निशमन कर्मियों ने अलग से पानी की डिलीवरी लाइन बिछाकर झाड़ियों में लगी आग को बुझाया। चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी ने बताया कि अग्निशमन टीम की तत्परता और सूझबूझ से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। कंपनी मैनेजर शिव शंकर ने बताया कि घटना में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed