{"_id":"6a4e1a94fbfad4618600f37a","slug":"video-dehradun-five-women-lost-their-way-in-a-dense-forest-sdrf-rescued-them-after-trekking-12-km-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"घने जंगल में रास्ता भटकीं पांच महिलाएं, एसडीआरएफ ने 12 किमी पैदल चलकर किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने जंगल में रास्ता भटकीं पांच महिलाएं, एसडीआरएफ ने 12 किमी पैदल चलकर किया रेस्क्यू
देहरादून लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में रास्ता भटक जाने से पांच महिलाओं की जान पर बन आई, लेकिन एसडीआरएफ ने समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीआरएफ के अनुसार डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं और अपने स्तर पर बाहर निकलने में असमर्थ हैं।
सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की अलर्ट टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जंगल के भीतर फंसी सभी पांच महिलाओं को सकुशल खोज निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित पैदल जंगल से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया और फिर चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।