फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Successful breakthrough of the Head Race Tunnel at NTPC Tapovan Vishnugad Hydroelectric Project Chamoli News

चमोली: NTPC के तपोवन विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना में हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू, 80% खुदाई का काम पूरा

Wed, 08 Jul 2026 02:52 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Jul 2026 02:52 PM IST
सार

एनटीपीसी के तपोवन विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना में हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू किया गया है। 80% खुदाई का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Successful breakthrough of the Head Race Tunnel at NTPC Tapovan Vishnugad Hydroelectric Project Chamoli News
टनल का सफल ब्रेकथ्रू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना ने आज आठ जुलाई को हेड रेस टनल (एचआरटी) का सफल ब्रेकथ्रू किया। कंपनी के अनुसार यह परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। फेस-02 और फेस-03 से बनाई जा रही सुरंगें तय स्थान पर सफलतापूर्वक आपस में जुड़ गईं, जिससे दोनों ओर से चल रहा निर्माण कार्य एक-दूसरे से मिल गया।

विज्ञापन


इस ब्रेकथ्रू के लिए फेस-02 से 1,748 मीटर और फेस-03 से 981 मीटर तक सुरंग की खुदाई की गई। यह उपलब्धि हेड रेस टनल के निर्माण में एक अहम पड़ाव मानी जा रही है। परियोजना की कुल 12.1 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल में अब तक 9.7 किलोमीटर खुदाई पूरी हो चुकी है, जो कुल कार्य का करीब 80 प्रतिशत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले उठे थे सवाल, नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीपीसी के अनुसार हिमालयी क्षेत्र की कठिन भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों, कठोर चट्टानों और जटिल भूमिगत निर्माण के बावजूद परियोजना से जुड़े अभियंताओं और श्रमिकों ने तकनीकी दक्षता, दृढ़ संकल्प तथा सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस मौके पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एचसीसी) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed