{"_id":"6adb1c32297151e996026609","slug":"mika-singh-urges-uttarakhand-cm-dhami-to-seek-apology-from-subodh-uniyal-to-daler-mehndi-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें
Fri, 23 Oct 2026 02:49 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:49 PM IST
सार
दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब मीका सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। मीका ने धामी के प्रति सम्मान जताते हुए उनसे अनुरोध किया कि वह मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने वाला एक वीडियो जारी करने को कहें।
विज्ञापन
दलेर मेहंदी विवाद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इसके लिए धामी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मीका ने पोस्ट में लिखा कि वह मुख्यमंत्री धामी को अच्छी तरह जानते हैं। वह विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और मीका उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। मीका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। इसमें वह दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान उनके नशे में होने की बात कहने पर स्पष्टीकरण दें और उनसे माफी मांगें।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मुझे साइडलाइन कौन कह रहा है? प्रेसकांफ्रेंस में पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम निशंक ने दिया जवाब
विज्ञापन
कहा कि कई बार गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक तरीके से दूर भी किया जा सकता है। उन्हें उम्मीद है कि इस छोटे से कदम से विवाद खत्म होगा और दलेर मेहंदी के सम्मान व प्रतिष्ठा का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और समझ पर भरोसा जताया। यह विवाद टिहरी के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान सुबोध उनियाल की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था।