Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Umesh Kumar resignation awaits assembly speaker ritu khanduri approval uttarakhand news politics

उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार, 21 दिन पहले सौंपा था

Fri, 20 Nov 2026 08:25 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Nov 2026 08:25 AM IST
सार

खानपुर विधायक के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष की मुहर लगने का इंतजार है। इस्तीफा सौंपने के बाद से अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अध्यक्ष ने कहा है कि परीक्षण के बाद ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
MLA Umesh Kumar resignation awaits assembly speaker ritu khanduri approval uttarakhand news politics
विधायक उमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मंजूरी का इंतजार है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान विधायक ने इस्तीफा सौंपा था।

विज्ञापन

विधायक उमेश कुमार ने 28 अक्ततूबर 2026 को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जनहित, हरिद्वार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सदन में विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया। वे जन मुद्दों पर विपक्ष के आंदोलनों में साथ रहे, लेकिन उनके मुद्दों पर समर्थन नहीं मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: सीबीआई ने घूस मांगने पर बैंक मैनेजर सहित तीन को किया गिरफ्तार, लोन पास करने के बदले मांगी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा ने जन निर्माण पार्टी पंजीकृत कराई है और कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा है। 2027 का विधानसभा चुनाव जन निर्माण पार्टी से लड़ सकते हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस्तीफे को स्वीकार करने से पहले परीक्षण किया जाता है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed