Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Overloaded sugarcane truck overturns on haridwar highway two parked cars crushed underneath

हरिद्वार: गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क किनारे खड़ी दो कारें दबी, बड़ा हादसा टला

Fri, 20 Nov 2026 11:42 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Nov 2026 11:42 AM IST
सार

हाईवे की सर्विस रोड पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब दो गाडियां एक ट्रक के नीचे गिर गई। ट्रक पलटते ही सड़क किनारे खड़ी कारें उसकी चपेट में आ गईं। राहत की बात यह रही कि दोनों कारों में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
Overloaded sugarcane truck overturns on haridwar highway two parked cars crushed underneath
गन्नों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनखल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर देर रात गन्नों से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी दो कारें उसके नीचे दब गईं। हादसे में हरियाणा नंबर की एक कार पूरी तरह गन्नों के नीचे दब गई, जबकि उत्तराखंड नंबर की दूसरी कार का पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे आ गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दोनों कारों में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दिनों शुगर मिलों में गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इसके चलते किसान बड़ी संख्या में गन्ने से लदे वाहनों को लेकर मिलों की ओर जा रहे हैं। इसी क्रम में देर रात गन्नों से भरा एक ओवरलोड ट्रक हरिद्वार में हाईवे की सर्विस रोड से गुजर रहा था। प्रेमनगर तिराहे के पास होटल जान्हवी डेल के सामने अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही वहां खड़ी दो कारें उसके नीचे दब गईं।
विज्ञापन


बताया गया कि हरियाणा नंबर की कार से एक परिवार रिश्तेदारी में हरिद्वार आया हुआ था। परिवार के लोग कार को सर्विस रोड के किनारे खड़ी कर कहीं गए हुए थे। हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। ट्रक में लदे गन्ने पूरी तरह कार के ऊपर गिर गए, जिससे कार दिखाई देना भी मुश्किल हो गया। वहीं दूसरी उत्तराखंड नंबर की कार का पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

मौके पर अफरा-तफरी
अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए ट्रक से गन्ने हटवाए और उसे हटाकर दोनों कारों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सर्विस रोड पर यातायात सुचारू कराया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे और आसपास की सड़कों पर ओवरलोड गन्ने से लदे वाहनों के लगातार संचालन पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि क्षमता से अधिक गन्ना लादकर चलने वाले वाहन सड़क पर अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जरूरत है।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: शहर की सहन क्षमता हुई आधे से भी कम, पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में जारी की गई रिपोर्ट, बिगाड़ा संतुलन

एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक को खाली कराकर हटाया गया और दोनों कारों को बाहर निकालने के बाद सर्विस लेन को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। हादसे में कारों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed