समझदारी की बात, बेजुबान के साथ: बंदर ने दिखाया ऐसा सिविक सेंस, वीडियो देख हर कोई कर रहा चर्चा
उत्तराखंड पुलिस ने बंदर का पानी पीते हुए एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें बंदर ने सिविक सेंस का उदाहरण पेश किया। इस वीडियो की हर जगह चर्चा हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए अकसर लोग सार्वजनिक जगहों पर नल से पानी पीते हैं, लेकिन नल बंद करना भूल जाते हैं। लेकिन उत्तराखंड में नल से पानी पीने के बाद बंदर ने इंसानों से बेहतर सिविक सेंस दिखाया कि हर तरफ चर्चा हो रही है। उत्तराखंड पुलिस ने भी वीडियो को शेयर किया है।
समझदारी की बात, बेज़ुबान के साथ!
प्यास बुझाने के बाद नल को बंद करने की यह ज़िम्मेदारी हर इंसान के लिए एक बड़ा सबक है। जब ये वन्यजीव जल का मोल समझ सकते हैं, तो हमें भी जागरूक बनना होगा।विज्ञापनविज्ञापन
पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं।#SaveWater #UttarakhandPolice pic.twitter.com/7HpNJGjlrM— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) June 8, 2026विज्ञापन