सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Karnaprayag Video of ziplining accident goes viral police term it misleading and urge

Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 08 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

वायरल वीडियो में एक महिला एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिपलाइनिंग करते हुए रस्सी टूटने से नीचे गिरते हुए दिखाई गई है।

Karnaprayag Video of  ziplining accident goes viral police term it misleading and urge
जिपलाइन के दौरान हादसे का फेक वीडियो वायरल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर कर्णप्रयाग में जिपलाइन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक महिला एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिपलाइनिंग करते हुए रस्सी टूटने से नीचे गिरते हुए दिखाई गई है।



सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस वीडियो की जांच की। जांच में पाया गया कि वीडियो पूरी तरह से भ्रामक, असत्य और एआई द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझदारी की बात, बेजुबान के साथ: बंदर ने दिखाया ऐसा सिविक सेंस, वीडियो देख हर कोई कर रहा चर्चा
विज्ञापन


एसएसआई संजय नेगी ने बताया कि भ्रामक एवं फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। अफवाह फैलाने, गलत सूचना प्रसारित करने एवं जनमानस को गुमराह करने वालों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से किसी भी वीडियो, फोटो अथवा समाचार को सत्यापित किए बिना साझा न करने की अपील की है। कहा कि किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक सामग्री की सूचना तत्काल चमोली पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed