फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie-Dehradun route: Landslides at several locations; road caved in at various spots

मसूरी-दून मार्ग : कई स्थानों पर भूस्खलन, जगह-जगह सड़क धंसी

Wed, 29 Jul 2026 02:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 29 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie-Dehradun route: Landslides at several locations; road caved in at various spots
मसूरी-देहरादून मार्ग पर मंगलवार सुबह तीन अलग-अलग स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मसूरी-दून मार्ग किलोमीटर-23 (झरना क्षेत्र) में सुबह करीब 4 बजे मलबा आने से बाधित हुआ था। विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 6 बजे तक सड़क खोल दी। इसके अलावा किलोमीटर-25 (गलोगी के समीप) भी मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ, जिसे सुबह 9:10 बजे तक पूरी तरह खोल दिया गया। वहीं किलोमीटर-18 पर भी पहाड़ी से मलबा आने की सूचना मिली, जहां विभाग की टीम द्वारा लगातार सफाई और निगरानी का कार्य किया जा रहा है। मसूरी निवासी सावन कनौजिया ने बताया कि कोल्हूखेत के निकट भारी मलबा आने से सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही है। इसके अलावा कई जगह सड़क धंसने की भी सूचना है।
विज्ञापन

मसूरी-किमाड़ी–एलकेडी मार्ग भी कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से प्रभावित हुआ। सबसे अधिक मलबा किलोमीटर-14 के पास आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। दो जेसीबी को मलबा हटाने के लिए लगाया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed