फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Char Dham Yatra Suspended Heavy Rain and Landslides Halt Pilgrimage Till July 30 Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand: भारी बारिश की चेतावनी, यात्रा मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन, आज भी स्थगित रहेगी चारधाम यात्रा

Wed, 29 Jul 2026 07:45 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 29 Jul 2026 07:45 AM IST
सार

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी मार्गों पर बढ़ते भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है। मौसम में सुधार होने के बाद 30 जुलाई से यात्रा को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
Char Dham Yatra Suspended Heavy Rain and Landslides Halt Pilgrimage Till July 30 Uttarakhand Weather Update
पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन को देखते हुए चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा दो दिन के लिए स्थगित की गई है। मौसम सामान्य होने पर 30 जुलाई से फिर यात्रा संचालित होगी। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट व भूस्खलन की घटनाओं पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चारधाम यात्रा मंगलवार व बुधवार के लिए स्थगित की है। हालांकि सुबह 10 बजे सोनप्रयाग से करीब 1600 यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना किए गए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप के दिशानिर्देश के बाद यात्रा रोक दी गई। साथ ही बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा दो दिन के लिए स्थगित की गई। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के समीप नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 25 से 30 मीटर हिस्सा दो से ढाई मीटर तक धंस गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इस हिस्से से यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। पालीगाड़, सिलाई बैण्ड, झझर गाड़, जंगलचट्टी, दुर्बिल और बढ़िया क्षेत्र में मलबा व पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand SIR:  चुनाव आयोग ने 19 लाख मतदाताओं को जारी किया नोटिस, गलत जवाब पर हो सकती है जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप का कहना है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। बारिश को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यात्रा को 29 जुलाई तक के लिए स्थगित की गई। मौसम सामान्य होने पर 30 जुलाई से यात्रा को दोबारा से संचालित किया जाएगा। उन्होंने यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों से आग्रह किया मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed