फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Roads thirsty for blood... danger lying in wait at every turn.

Chamba News: सड़कें खून की प्यासीं... हर मोड़ पर घात लगाए बैठा खतरा

Wed, 29 Jul 2026 11:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
Roads thirsty for blood... danger lying in wait at every turn.
चंबा। जिले की सड़कें इन दिनों मानो खून की प्यासी हो गई हैं। बरसात के मौसम में हर मोड़ पर हादसों का खतरा घात लगाए बैठा है। बीते ढाई माह में 39 लोगों की जान जा चुकी है। ताजा हादसे में लाहड़ के पास एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

इससे चार दिन पहले 24 जुलाई को पांगी के उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला में भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरी चट्टान और मलबे की चपेट में टाटा सूमो आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं, 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक बालू-साहो मार्ग पर साल खड्ड में गिर गई। हादसे में शुभम को बचा लिया गया, जबकि चालक सक्षम का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जून को छतरूंड के पास मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो के करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हुई थी। 31 मई को साच पास मार्ग पर पर्यटक टैक्सी दुर्घटना में आठ लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि 11 मई को ककीरा के समीप पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरने से गुजरात के पांच पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत हुई थी।

लगातार हो रहे हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा, संवेदनशील मार्गों के रखरखाव और बरसात के दौरान सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं के पीछे मानवीय भूल और लापरवाही सामने आती है। उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने, वाहन सावधानी से चलाने और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed