{"_id":"6a68e88b1a95107d570fe72d","slug":"torrential-rains-wreak-havoc-200-villages-without-power-30-roads-closed-chamba-news-c-88-1-cmb1003-191405-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आफत की बारिश, 200 गांवों में बिजली नहीं, 30 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आफत की बारिश, 200 गांवों में बिजली नहीं, 30 सड़कें बंद
Wed, 29 Jul 2026 11:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जिला चंबा में व्यापक तबाही मचाई। कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा असर बिजली, सड़क और पेयजल व्यवस्था पर पड़ा।
भारी बारिश के कारण जिले के करीब 200 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे हजारों लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क टूटने और पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
बिजली बोर्ड के अनुसार देर रात हुई बारिश के कारण जिले में 157 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। विभाग ने मंगलवार तक 117 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी, जबकि शेष 40 ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। दुर्गम क्षेत्रों में टीमों को पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी कर्मचारियों को युद्धस्तर पर बहाली कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
बारिश के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में 30 सड़कें बंद हो गई हैं। कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इससे दूरदराज के गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हैं, ताकि बंद मार्गों को जल्द यातायात के लिए बहाल किया जा सके।
जल शक्ति विभाग की 75 पेयजल योजनाएं भी भारी बारिश की चपेट में आ गईं। इनमें से 25 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है, जबकि 50 योजनाओं को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही शेष योजनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को राहत एवं बहाली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत दल भेजे जा रहे हैं।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले में बिजली, सड़क और पेयजल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। संबंधित विभाग लगातार बहाली कार्य में जुटे हैं और मौसम सामान्य होते ही शेष सेवाओं को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।