{"_id":"63db38205d91c659854e0b87","slug":"na-dehradun-news-c-5-drn1006-66760-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मंत्री गणेश जोशी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल, प्रदेशभर में प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मंत्री गणेश जोशी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल, प्रदेशभर में प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:17 PM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के जिला मुख्यालयों और महानगर मुख्यालयों में जुटे और मंत्री गणेश जोशी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री ने गांधी परिवार के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां कर देश के लिए दी गई उनकी शहादत को अपमानित किया है।
विज्ञापन
मंत्री गणेश जोशी के बयान पर फूटा गुस्सा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से गांधी परिवार पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मंत्री की ओर से नेहरू, गांधी परिवार पर की गई अशोभनीय टिप्पणी शहीदों का अपमान है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
Trending Videos
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के जिला मुख्यालयों और महानगर मुख्यालयों में जुटे और मंत्री गणेश जोशी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री ने गांधी परिवार के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां कर देश के लिए दी गई उनकी शहादत को अपमानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब गणेश जोशी ने नेहरू गांधी परिवार के प्रति इस प्रकार की मानसिकता का परिचय दिया है। गणेश जोशी पहले भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें...Budget 2023: क्रेडिट गारंटी से उत्साहित उत्तराखंड के छोटे कारोबारी, बजट को सराहा, जानें क्या बोले उद्यमी
उधर, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, पंकज क्षेत्री एवं गिरीश पपनै ने भी जोशी को धामी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।