सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Naina AI model will identify every suspect in office railway station Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: दफ्तर हो या रेलवे स्टेशन, हर संदिग्ध की पहचान करेगी नैना, जानिए एआई मॉडल की क्या-क्या खूबियां

आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Apr 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

नैना को विकसित करने वाली कंपनी सैक्निनजाज कंपनी की ओर से इस एआई मॉडल की खूबियां बताई गई है। कैमरे के माध्यम से यह एआई मॉडल तत्काल संदिग्धता का प्रतिशत बताएगा। इसके बाद उस संदिग्ध व्यक्ति के पास अगर कोई हथियार होगा तो उसे भी पहचान लेगा।

Naina AI model will identify every suspect in office railway station Uttarakhand news in hindi
डिजिटल समिट में आई एआई कंपनी नैना करती है संदिग्धों की पहचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर हजारों की भीड़ के बीच घूमने वाले संदिग्धों को नैना एआई मॉडल तत्काल पहचान लेगा। किसी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधि या अचानक तबीयत बिगड़ने की सूरत में भी यह अलर्ट दे देगा। नैना को विकसित करने वाली कंपनी सैक्निनजाज के निदेशक अमोल ने कहा कि उत्तराखंड में यह तकनीकी काफी कारगर हो सकती है।

Trending Videos

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि नैना एआई की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह भारी भीड़ में भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की पहचान कर सकता है। कैमरे के माध्यम से यह एआई मॉडल तत्काल संदिग्धता का प्रतिशत बताएगा। इसके बाद उस संदिग्ध व्यक्ति के पास अगर कोई हथियार होगा तो उसे भी पहचान लेगा। इससे सुरक्षाकर्मियों को आसान हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो में कंपनी अपना यह मॉडल लागू करने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमोल के मुताबिक, केवल सार्वजनिक स्थानों ही नहीं बल्कि कार्यालयों में भी उनका यह मॉडल लगाया जा सकता है। यह एआई हर कर्मचारी की रोजाना की गतिविधि नोट करेगा। अगर अचानक किसी कर्मचारी को कोई हार्ट अटैक जैसी समस्या होगी तो यह तुरंत कंपनी को इसका अलर्ट दे देगा ताकि समय से इलाज हो सके। इसी प्रकार, हाईवे या एक्सप्रेस वे पर इसे लागू करने का भी लाभ होगा। यह हाईवे पर हादसा होने पर उसे पहचान करके तुरंत संबंधित पुलिस, स्वास्थ्य टीमों का इसका अलर्ट और लोकेशन भेज देगा, जिससे घायलों को उपचार मिलने में आसानी होगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: देहरादून समेत चार जिलों के सभी मदरसों की जांच के आदेश, बाहरी राज्यों के बच्चों को लाने का मामला

परिवहन में भी हो सकता है कारगर

उत्तराखंड में हर साल आने वाली आपदाएं हों या फिर चारधाम जैसी महत्वपूर्ण यात्रा। नैना इन सब पर नजर रख सकता है। परिवहन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने में विशेषकर कारगर हो सकता है। अभी तक कैमरा वाहनों की नंबर प्लेट देखकर स्कैन करता है। इसके बाद विभाग इस पर कार्रवाई करता है। नैना नियम तोड़ने वाले वाहनों को पहचानकर स्वत: उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई कर देगा। सीट बेल्ट तक की नजर इससे रखी जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed