सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   National skiing athletes arrive in Auli with 17 teams participating National Winter Championships chamoli

Chamoli: राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप; औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू, 17 टीमें पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

औली में राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप आज से शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

National skiing athletes arrive in Auli with 17 teams participating National Winter Championships chamoli
औली पहुंचे राष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू हो गया है। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 17 टीमें औली पहुंची हैं। वहीं आयोजकों ने भी स्लोप को पूरी तरह से तैयार कर दिया है। टीमों ने पंजीकरण के बाद स्लोप पर अभ्यास भी किया।

Trending Videos


औली में आज शुक्रवार से राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप शुरू हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों, सेना, आईटीबीपी व सीआरपीएफ की कुल 17 टीमें स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने के लिए औली पहुंच गई हैं। अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अलग स्लोप तैयार किया गया है। यहां पर्याप्त बर्फ भी जमीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन दो स्लोप पर स्कीइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दोनों स्लोपों का निरीक्षण किया। जहां बर्फ पिघलने से कम हो गई है, वहां दूसरी जगह की बर्फ लाकर भरी जा रही है। मुख्य स्लोप में बर्फ कम होने के चलते इस बार आठ नंबर टावर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्कीइंग प्रशिक्षक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि औली में स्कीइंग स्लोप को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।

अपना सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए तैयार खिलाड़ी

- औली पहुंचे खिलाड़ियों ने स्लोप की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। हिमाचल से आई निताशा मेहर ने बताया कि वे स्कीइंग माउंटेनियरिंग में प्रतिभाग करेंगी। मेडल लाने के लिए पूरे जोश के साथ मेहनत करुंगी। औली की ढलानों में खेलना बेहद रोमांचकारी होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हूं।

उड़ीसा टीम की रंजीता बोहरा का कहना है कि उड़ीसा मैदानी क्षेत्र है। मुझे स्कीइंग के अभ्यास के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है। वर्ष 2021 में भी औली में स्कीइंग में प्रतिभाग कर चुकी हूं। औली चारों ओर से बर्फ की चोटियों और जंगल से घिरा हुआ खूबसूरत स्थल है। इसको और अधिक विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पंजाब से आए अजय ठाकुर ने कहा कि वह खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जम्मू कश्मीर के वशीम भट का कहना है कि अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास करुंगा।

आयोजकों ने लिया जायजा

- खेलों के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अजय भट्ट, सचिव राकेश रंजन भिलिंगवाल, आईटीबीपी औली से डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, जीएमवीएन के प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रदीप शाह, क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुसाईं, विकेश डिमरी आदि ने औली में स्लोप सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इसमें सुरक्षा, तकनीकी मानकों, खिलाड़ियों की सुविधा आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।

यह टीमें कर रहीं प्रतिभाग

- प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात, सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ सहित 17 टीमें पहुंची हैं।

ये खेल होंगे आयोजित

- 13 फरवरी सुबह उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकल स्कीइंग डेमोस्ट्रेशन, आईटीबीपी स्की एंड रेस्क्यू डेमोस्ट्रेशन,

- 14 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग- जाइंट सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड-जाइंट सलालोम

- 15 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड सलालोम, स्की माउंट्रेनियंग स्प्रिंट,

16 फरवरी पुरस्कार वितरण और समापन समारोह।

विंटर कार्निवल में होने वाले आयोजन

- औली में राष्ट्रीय शीतकालीन प्रतियोगिताओं के साथ ही विंटर कार्निवल का भी आयोजन किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विंटर कॉर्निवाल में पांडवास ग्रुप की प्रस्तुति, लोक गायक किशन महिपाल की प्रस्तुति, स्नो शू रेस (महिला तीन व पुरुष पांच किमी), स्नो मैराथन, बच्चों का स्नो गेम, योगा इन स्नो, नाइट स्कीइंग।

ये भी पढे़ं...Dehradun: राजधानी में फिर गोलियों की गूंज; जिम से बाहर निकलते वक्त युवक के सिर पर मारी गोली, दून में दहशत

औली में उमड़े पर्यटक व खेल प्रेमी

औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेल और विंटर कार्निवल को देखने के लिए खेल प्रेमी और पर्यटक बड़ी संख्या में जुटने लग गए हैं। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच गए हैं। हालांकि जीएमवीएन के निचले क्षेत्र में बर्फ पिघल गयी है, लेकिन ऊपरी क्षेत्र में अभी अच्छी बर्फ है, जिसमें पर्यटक लुत्फ उठाते नजर आए। पर्यटक खेल और विंटर कार्निवल को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। नोएडा से आए दलीप और सुनीता का कहना है कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां खेल और कार्निवल देखने का भी मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed