{"_id":"698ed359d4ccd02b6b016045","slug":"manoj-yadav-was-arrested-in-barabanki-under-molestation-and-sc-st-acts-after-being-missing-for-two-days-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा प्रवक्ता मनोज यादव को छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। वो दो दिन से लापता थे।
सपा प्रवक्ता मनोज यादव।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दो दिन पहले दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोज यादव को उस समय पकड़ा गया जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज क्षेत्र से गुजर रहे थे।
Trending Videos
गिरफ्तारी के बाद उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां नियमानुसार उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सफदरगंज थाने में दो दिन पूर्व छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण में साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीसीटीवी में दिखा खौफनाक नजारा: पांच लोगों को रौंदते हुए निकल गई कार, हिरासत में लिया गया छात्र, पार्टी करके लौट रहा था
ये भी पढ़ें - प्रदेश में सुबह सात बजे से चमकीली धूप, दोपहर में मार्च जैसी तपिश; इन जिलों में बारिश की चेतावनी हुई जारी
उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है। पिछले दो दिनों से मनोज यादव के संपर्क में न होने को लेकर चर्चा तेज थी। उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
इसी बीच सफदरगंज में पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई, जिससे पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ मिल गया। अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर जारी है।
