सब्सक्राइब करें

Live

Live:बेरोजगारी-आरक्षण पर तकरार, सपा विधायक बोलीं- परीक्षा से नियुक्ति तक युवाओं के तीन-चार साल बर्बाद होते हैं

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Feb 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Budget Session 2026 Live Updates in Hindi: यूपी विधानसभा में आज सीएम योगी राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दे सकते हैं। सदन के हंगामेदार रहने की संभावना है। पढ़िए सदन की कार्यवाही के लाइव अपडेट...

UP Vidhan Sabha Live Discussion on Governor’s Address Budget Session Updates in Hindi
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:55 PM, 13-Feb-2026

विधायक मनोज पांडेय बोले, कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है

विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है तभी वो विकसित भरत जी राम जी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है।

12:44 PM, 13-Feb-2026

सपा विधायक शिवपाल बोले, भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा ये बजट

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा। इससे विकास का कोई काम नहीं होना है।



 
11:53 AM, 13-Feb-2026

हंगामा होने के बाद उठकर चले गए विधानसभा अध्यक्ष

सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपीपीएससी व एसएससी की जितनी भी नियुक्तियां होती हैं। इसका पूरा कैलेंडर जारी किया जाता है जिसे 2026 के लिए अभी जारी किया जा चुका है। 2017 के बाद से अब तक 47,000 पदों पर नियुक्ति हो चुकी हैं जिसमें आरक्षण के नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष कुछ देर के लिए उठकर चले गए।
11:33 AM, 13-Feb-2026

सपा विधायक ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, कहा- भाजपा को युवाओं की तकलीफ सुनने से परेशानी

सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर। - फोटो : amar ujala
विधानसभा में सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा खून के आंसू रो रहा है। न तो उसकी शादी हो पा रही है। न सो पा रहा है और न रो पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को युवाओं की पीड़ा सुनने से कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा सरकार से कह रहा है कि 

झूठ से सच से जिससे भी यारी रखें, आप तो अपनी तकरीर जारी रखें
इन दिनों आप मालिक हैं बाजार के, जो भी चाहें कीमत हमारी रखें।

उन्होंने कहा कि आजकल आयोग की ओर से जो रिक्तियां दी जा रही हैं। उसमें गलत जानकारी दी जाती है। एक युवा जो परीक्षा की तैयारी करता है उसे गलत जानकारी दी जाती हैं तो एक परीक्षार्थी कैसे तैयारी करेगा। सरकार जानकारी दे कि कितने पद रिक्त हैं और इन्हें कब तक भरेगी।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में परीक्षा होने से लेकर नियुक्ति तक तीन-तीन साल का समय लग जाता है ऐसे में युवाओं की जिंदगी से तीन से चार साल कम हो जाते हैं। 
11:17 AM, 13-Feb-2026

"विकसित भारत जी राम जी योजना से आएगी खुशहाली"

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान खोखला है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली आएगी। कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ अभियान प्रारंभ कर रही है।
09:31 AM, 13-Feb-2026

कानून व्यवस्था और शंकराचार्य के मुद्दे पर जवाब

अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सदन में उठे कानून व्यवस्था और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित तौर पर हुए अपमान का भी जवाब दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 AM, 13-Feb-2026

शंकराचार्य पर सदन बना अखाड़ा

 विधान परिषद बृहस्पतिवार को शंकराचार्य के मुद्दे पर अखाड़ा बन गई। विपक्ष ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज माघ मेले में स्नान से रोके जाने और उनसे प्रमाणपत्र मांगे जाने को अपमानजनक बताया। इस पर सत्ता पक्ष ने सपा शासनकाल में उन पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए पलटवार किया।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा सदस्य मुकुल यादव ने कहा कि शंकराचार्य पूरे देश में सम्मानित हैं, फिर भी माघ मेले में उनके साथ अभद्रता हुई। आरोप लगाया कि तहसीलदार स्तर के अधिकारी ने उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा। नौ दिन धरने पर रहने के बावजूद कोई अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं पहुंचा। इसके बाद वे बिना स्नान लौट गए।

भाजपा सदस्य ऋषिपाल सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शंकराचार्य को स्नान से नहीं रोका गया और 2015 में सपा सरकार के दौरान उन्हीं पर लाठीचार्ज हुआ था। उन्होंने विपक्ष पर धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया।
09:27 AM, 13-Feb-2026

कानून व्यवस्था पर सपा का सदन से बहिर्गमन

 कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। विधानसभा में सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। विधान परिषद में भी सरकार की ओर से दिए गए तथ्यों से असहमत सपा के सभी सदस्यों ने बहिर्गमन किया।

विधानसभा में सपा विधायक रागिनी सोनकर ने प्रयागराज में खटिक समाज के बच्चों के डूबने, सरधना विधायक अतुल प्रधान ने उनके विधानसभा क्षेत्र में मां की हत्या और बेटी के अपहरण का मुद्दा उठाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। सपा विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रयागराज में जिसे पुलिस की गोली लगी है, उसके खिलाफ 31 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

जिन बच्चों की मौत डूबने की वजह से हुई है, उनके परिजनों को सरकार की ओर से चार- चार लाख रुपये की मदद दी गई है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज है। सरधना के मामले में कहा, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। संसदीय कार्यमंत्री जवाब दे ही रहे थे कि सपा विधायकों ने असंतुष्टि जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से बहिर्गमन किया।
09:10 AM, 13-Feb-2026

UP Assembly Live: बेरोजगारी-आरक्षण पर तकरार, सपा विधायक बोलीं- परीक्षा से नियुक्ति तक युवाओं के तीन-चार साल बर्बाद होते हैं

यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में आज कार्यवाही होने हैं। विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। आज सीएम योगी इन दोनों सदनों में हुई चर्चाओं का आज जवाब दे सकते हैं। गुरुवार को शंकराचार्य, कानून व्यवस्था, बुलडोजर से घर गिराने को लेकर कई बार सत्ता और विपक्ष के सदस्यों में तीखा टकराव हुआ। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed