Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Bhilwara News
›
Bhilwara News: Four dead, including three women, after consuming utensil-cleaning chemical mistaking it for li
{"_id":"698ec3412602c66ecf0a37bd","slug":"four-members-of-a-family-died-mourning-in-the-village-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-3946538-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: शराब समझकर पी लिया बर्तन धोने वाला केमिकल, तीन महिलाओं समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: शराब समझकर पी लिया बर्तन धोने वाला केमिकल, तीन महिलाओं समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 01:09 PM IST
Link Copied
जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह से लौटे मजदूरों ने शराब समझकर बर्तन साफ करने वाला जहरीला केमिकल पी लिया। इस घटना में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार आलोली गांव निवासी रतन पुत्र मसरिया कंजर, उसकी पत्नी सुशीला देवी, जमनी देवी और बदामी देवी एक शादी समारोह में बर्तन धोने और साफ-सफाई का काम करने गए थे। समारोह में बर्तन चमकाने के लिए विशेष केमिकल मंगवाया गया था। काम समाप्त होने के बाद मजदूर कथित तौर पर उस केमिकल की कुछ बोतलें शराब समझकर अपने साथ घर ले आए।
रात में घर पहुंचकर चारों ने उस तरल पदार्थ को शराब समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में तेज जलन, उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत के बाद परिजन उन्हें गंगापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान जमनी देवी, रतन कंजर, उसकी पत्नी सुशीला और शंकर कंजर की मौत हो गई। दो महिलाओं को गंभीर हालत में भीलवाड़ा रैफर किया गया, जहां रास्ते में बदामी देवी ने दम तोड़ दिया। सनू (22) पत्नी पप्पूलाल कंजर की हालत नाजुक बनी हुई है।
डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान मृतकों के पेट में जहरीला तरल पदार्थ पाया गया है। प्रारंभिक जांच में किसी तेज रसायन की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारण का खुलासा एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद होगा। भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिस बोतल से केमिकल पिया गया, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रसायन भीलवाड़ा की एक दुकान से खरीदा गया था। पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर रही है कि केमिकल किस उद्देश्य से बेचा गया और उस पर पर्याप्त चेतावनी या सुरक्षा निर्देश थे या नहीं। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने भी एकत्र किए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने गांव में घर-घर स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी अन्य व्यक्ति ने भी उस रसायन का सेवन तो नहीं किया है।
कलेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि किसी का पंजीकरण नहीं है तो मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अनजाने में हुई इस घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।