सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara: Obscene songs played at farewell ceremony in govt school teachers danced with students notice issued

Bhilwara: सरकारी स्कूल में विदाई समारोह में बजे अश्लील गाने, शिक्षिकाएं भी छात्राओं संग झूमीं; नोटिस जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 06:30 PM IST
Bhilwara: Obscene songs played at farewell ceremony in govt school teachers danced with students notice issued
जिस विद्यालय को संस्कार, अनुशासन और भविष्य निर्माण का मंदिर माना जाता है, जब वही मनोरंजन और फूहड़ता का मंच बन जाए तो शिक्षा व्यवस्था की दिशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड के शक्करगढ़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से सामने आया है। जहां 12वीं कक्षा की छात्राओं के विदाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के मुताबिक, विद्यालय परिसर में आयोजित आधिकारिक विदाई समारोह के दौरान तेज आवाज में पंजाबी गाने बजाए जा रहे हैं, जिनके बोल सार्वजनिक मंच और विशेषकर विद्यालय जैसे स्थान के लिए अशोभनीय माने जा रहे हैं। इन गानों पर न केवल छात्राएं बल्कि महिला शिक्षिकाएं भी मंच पर झूमती नजर आ रही हैं। जिस उम्र में बालिकाओं को संस्कार, संयम और जीवन मूल्यों की शिक्षा देने की आवश्यकता होती है, उसी उम्र में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई निजी आयोजन नहीं बल्कि सरकारी विद्यालय का आधिकारिक विदाई समारोह था, जहां अनुशासन और मर्यादा का पालन अनिवार्य होता है। इसके बावजूद मंच पर ऐसे गीत बजाए गए, जिनके बोल और भाव-भंगिमा स्कूल की गरिमा के विपरीत माने जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय में ही इस तरह का वातावरण बनाया जाएगा तो छात्राओं के चरित्र निर्माण की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।

पढ़ें- जयपुर में दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज

वायरल वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि जिन शिक्षकों पर समाज को सही दिशा देने और बालिकाओं के नैतिक विकास की जिम्मेदारी होती है, वही यदि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेते नजर आएं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय केवल किताबी शिक्षा का स्थान नहीं, बल्कि संस्कार और अनुशासन सिखाने का केंद्र होता है।

मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। इस संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) जहाजपुर शिखा राणा ने बताया कि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अशोभनीय और फूहड़ गानों के उपयोग को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सीबीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय परिसरों में मर्यादित और अनुशासित वातावरण बनाए रखना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। यदि जांच में दोष सिद्ध होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विद्यालयों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: 'साहब, मैं रामरती' आपके सामने जिंदा खड़ी हूं, मुझे इंसाफ चाहिए; बुजुर्ग महिला का दर्द सुन रह जाएंगे हैरान

10 Feb 2026

VIDEO: बच्चों को मैं पाल ही लेता...मनीष ने पत्नी और तीन बच्चों संग पूरा परिवार किया खत्म, भाई ने ये कहा

10 Feb 2026

VIDEO: बेटी-दामाद और मासूम धेवते और धेवतियों की मौत, क्यों दे दी जान; बुजुर्ग पिता ने ये कहा

10 Feb 2026

अयोध्या में मां सरयू को चढ़ाई गई 320 मीटर लंबी चुनरी

10 Feb 2026

मोगा में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, दो को लगी गोली

विज्ञापन

भिवानी में लोहारू में पिलानी रोड रेलवे अंडरब्रिज निर्माण ने रोका 30 गांवों का रास्ता

10 Feb 2026

भिवानी के लोहारू के परशुराम चौक के पास खुले में कचरा और बेसहारा पशुओं का उत्पात, हादसों व बीमारियों का बढ़ा खतरा

10 Feb 2026
विज्ञापन

Viral Video: स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर छात्रों ने की स्टंटबाजी, वीडियो देख हरकत में आई पुलिस, काटा चालान

10 Feb 2026

अमेठी में स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम के शिवलिंग में दिखती है रामेश्वर शिवलिंग की झलक

10 Feb 2026

अयोध्या में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी और अश्लील हरकत

10 Feb 2026

Video: अमर उजाला प्रिंटिंग प्रेस में छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण कर जानी अखबार छपने की बारीकियां

10 Feb 2026

कानपुर: दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्रों के लिए रोजगार मेले का आयोजन

10 Feb 2026

Nainital: भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत, रैली निकाली

10 Feb 2026

Ramnagar: यूपीसीएल के एमडी ने ली कुमाऊं के अधिकारियों के साथ बैठक

10 Feb 2026

शिया मस्जिद में विस्फोट के विरोध में श्रावस्ती में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया

10 Feb 2026

Pithoragarh: बंगापानी के मवानी-दवानी बच्चे हर रोज गरारी से सफर कर खतरे के बीच पहुंच रहे हैं स्कूल

10 Feb 2026

VIDEO: बाबा कीनाराम स्थल पर विशेष आयोजन

10 Feb 2026

फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में भोलेनाथ की महिमा का गुणगान

सीतापुर में गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा

10 Feb 2026

Video: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में शैक्षिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को मिली सीख

10 Feb 2026

Video: यूपी विधान मंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन, दिवंगत सदस्यों के लिए सीएम योगी ने पढ़ा शोक संदेश

10 Feb 2026

Meerut: दो दरोगाओं ने कारोबारी से की 20 लाख की वसूली, हिरासत से भागे

10 Feb 2026

कानपुर: हाईवे में सक्रिय है वर्दीधारी टप्पेबाजों का गैंग, लिफ्ट लेकर वारदात को देते है अंजाम

10 Feb 2026

फिरोजपुर में नशा मुक्ति रैली के दौरान राज्यपाल और राधा स्वामी प्रमुख के सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़े

बहादुरगढ़ की दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला समिति के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन

Dharamshala: सीयू में शुरू हुई वूमेन कबड्डी प्रतियोगिता

10 Feb 2026

VIDEO: फोन करके दोस्तों ने घर से बुलाया फिर किशोर को मारी गोली, बीएचयू रेफर

10 Feb 2026

करनाल में रात की सुरक्षा व्यवस्था फेल? चौराहों से गायब पुलिस, थाने में मिले शराब के गिलास

बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी, रजिस्ट्री प्रक्रिया धीमी; लोगों को हो रही परेशानी

Una: शिव मंदिर मलांगड़ में 46वें महाशिवरात्रि पर्व पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed