{"_id":"698ad7483639eeb9ba0640fb","slug":"video-dharamshala-womens-kabaddi-competition-begins-at-cu-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: सीयू में शुरू हुई वूमेन कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: सीयू में शुरू हुई वूमेन कबड्डी प्रतियोगिता
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर जोनल वुमन कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई मैच खेले गए। इस दौरान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और विनायक मिश्नस रिसर्च फाउंडेशन के बीच मैच खेला गया। जबकि इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपना मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 15 विश्वविद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय पुणे, कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, कोटा विश्वविद्यालय कोटा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा बिलासपुर, एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, पेरियार विश्वविद्यालय सलेम, भारतीयर विश्वविद्यालय कोयंबटूर तथा विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन सलेम शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।