Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलगाम हमला: आतंकियों ने दागी थीं आर्मर-पियर्सिंग गोलियां, भेद दिया था बुलेटप्रूफ जैकेट; सामने आई नई जानकारी

Fri, 13 Nov 2026 02:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 13 Nov 2026 02:56 PM IST
सार

कुलगाम आतंकी हमले की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सीआरपीएफ) के नाके पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने आर्मर-पियर्सिंग गोलियां दागी थीं। गोलियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट भी भेद दी थीं।

विज्ञापन
Kulgam Attack: Terrorists Used Armor-Piercing Bullets That Penetrated CRPF Bulletproof Jackets
kulgam terror attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर हुए आतंकी हमले की शुरूआती जांच में बेहद गंभीर और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान मिले सबूतों से यह खुलासा हुआ है कि आतंकवादियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद घातक आर्मर-पियर्सिंग गोलियों का इस्तेमाल किया था।


जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ये गोलियां इतनी शक्तिशाली थीं कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के बॉडी आर्मर (बुलेटप्रूफ जैकेट) को भी भेद दिया। इसी वजह से सुरक्षा कवच पहने होने के बावजूद जवानों को गंभीर चोटें आईं। 
Trending Videos
Kulgam Attack: Terrorists Used Armor-Piercing Bullets That Penetrated CRPF Bulletproof Jackets
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
शुरुआती फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच में इस बात की भी पुष्टि किसी हद तक हुई है कि हमलावरों ने इस हमले में एके-47 राइफलों का उपयोग किया था। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक आर्मर-पियर्सिंग गोलियों के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं, आगे जांच पूरी होने पर ही औपचारिक पुष्टि हो पाएगी। 
Kulgam Attack: Terrorists Used Armor-Piercing Bullets That Penetrated CRPF Bulletproof Jackets
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
भेद दिया था बुलेटप्रूफ जैकेट
आर्मर-पियर्सिंग बुलेट्स विशेष रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट, बख्तरबंद गाड़ियों और सुरक्षा कवच को चीरने के लिए बनाई जाती हैं। इनके अगले हिस्से में बेहद सख्त धातु (जैसे स्टील या टंगस्टन) की कोर लगी होती है, जो सामान्य गोलियों के मुकाबले कहीं अधिक घातक होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kulgam Attack: Terrorists Used Armor-Piercing Bullets That Penetrated CRPF Bulletproof Jackets
कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान - फोटो : पीटीआई
कुलगाम हमले में इन उच्च-क्षमता वाली गोलियों के इस्तेमाल ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले भी कई हमलों में घाटी में आतंकवादियों द्वारा ये अत्याधुनिक और घातक कारतूस इस्तेमाल में लाए जा चुके हैं। इस नए खुलासे के बाद सुरक्षा बलों की सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Kulgam Attack: Terrorists Used Armor-Piercing Bullets That Penetrated CRPF Bulletproof Jackets
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
आतंकियों ने बदली अपनी नापाक चाल
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए वारदात के बाद तत्काल एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागने के बजाय लंबे समय तक सुरक्षित ठिकानों में छिपे रहने का तरीका अपनाया है। आतंकियों का यह ऑपरेशनल नेटवर्क सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बन रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed