Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीआरपीएफ की टीम पर हमला: 'हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं...', कुलगाम में नाके पर नाबालिग की धमकी कहीं रेकी तो नहीं

Fri, 13 Nov 2026 11:11 AM IST
Sharukh Khan अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 13 Nov 2026 11:11 AM IST
सार

कुलगाम में CRPF चेकपोस्ट पर हमले से दो दिन पहले नाबालिग ने जवानों को क्या धमकी दी थी?

कुलगाम के नौपोरा अखरन में सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमले के ठीक दो दिन पहले सोमवार को नाके पर खड़े एक किशोर ने धमकी दी थी। किशोर ने धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं...। जांच एजेंसियां घटनाक्रम जोड़ रहीं हैं।  नाकों पर तैनात जवानों को संदिग्ध गतिविधि हल्के में न लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Kulgam CRPF Attack Minor Threat at Checkpost Raises Suspicions of Terror Reconnaissance
Kulgam CRPF Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कुलगाम के नौपोरा अखरन में सोमवार को एक किशोर जवानों के सामने बेहद आक्रामक अंदाज में खड़ा हो जाता है। उसने साफ शब्दों में धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं... चूंकि किशोर उम्र में काफी छोटा था और देखने में दसवीं का विद्यार्थी लगता था, ऐसे में तैनात जवानों ने उसकी इस हरकत को गंभीरता से नहीं लिया। 


ठीक दो दिन बाद आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं इस नाबालिग का इस्तेमाल रेकी के लिए तो नहीं किया गया था।
 
Trending Videos
Kulgam CRPF Attack Minor Threat at Checkpost Raises Suspicions of Terror Reconnaissance
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

कुलगाम CRPF हमले से पहले नाबालिग की धमकी और आतंकी हमले के बीच क्या संबंध होने की जांच हो रही है?

सीआरपीएफ के नाके पर हुए आतंकी हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज पहलू सामने आ रहे हैं। बुधवार को जब नौपोरा अखरन इलाके में सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर हमला हुआ और जांच एजेंसियों ने घटनाक्रम की कड़ियों को आपस में जोड़ना शुरू किया तो सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए। अब पुलिस और खुफिया तंत्र उस किशोर की तलाश में जुट गए हैं।
Kulgam CRPF Attack Minor Threat at Checkpost Raises Suspicions of Terror Reconnaissance
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं कि क्या वह छात्र किसी स्थानीय आतंकी मॉड्यूल या ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क के इशारे पर चौकी की रेकी करने आया था अथवा उसे जवानों का मनोबल परखने या माहौल भांपने के लिए जानबूझकर भेजा गया था। अब सुरक्षा अधिकारियों ने नाकों पर तैनात जवानों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चेतावनी को हल्के में न लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kulgam CRPF Attack Minor Threat at Checkpost Raises Suspicions of Terror Reconnaissance
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

पेड़ों की आड़ लेकर की थी अंधाधुंध गोलीबारी

बुधवार को हुए आतंकी हमले की भौगोलिक और रणनीतिक संवेदनशीलता ने भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। कुलगाम में पेड़ों की आड़ लेकर हथियारों से लैस आतंकवादियों ने अचानक सीआरपीएफ के नाके पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन
Kulgam CRPF Attack Minor Threat at Checkpost Raises Suspicions of Terror Reconnaissance
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मीर बाजार के पास स्थित जंगली, दलदली और संकरे रास्तों की तरफ भाग निकले। यह इलाका श्रीनगर से करीब 75 किलोमीटर दूर है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके चलते इस हमले को गंभीर माना जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed