{"_id":"6af592d49de4c595ef07102b","slug":"four-houses-and-two-sheds-burned-down-in-bijbehara-anantnag-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के बिजबेहरा में चार घरों और दो शेड जले, पांच दमकल गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के बिजबेहरा में चार घरों और दो शेड जले, पांच दमकल गाड़ियां मौके पर
Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
सार
दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया और आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
चार घरों में लगी आग
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में भीषण आग लगने से चार रिहायशी घर और दो शेड पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और आग पर काबू पाने के लिए तुरंत पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया और आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती तौर पर आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के असल कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन