Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah Backs India-Pakistan Talks, Says Pakistan Must Stop Terrorism, Kashmir Is India Integral Par

'कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा': फारूक बोले- पाकिस्तान पहले आतंकवाद बंद करे, कुछ हासिल नहीं होगा

Thu, 12 Nov 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 12 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की पैरवी में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि गोलियां बंद होने का इंतजार करेंगे तो देर हो जाएगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद से कुछ हासिल नहीं होगा, पाकिस्तान पहले आतंकवाद बंद करे।

विज्ञापन
Farooq Abdullah Backs India-Pakistan Talks, Says Pakistan Must Stop Terrorism, Kashmir Is India Integral Par
डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत फिर शुरू करने की जोरदार पैरवी की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विवादों का समाधान गोलियों और सैन्य टकराव से नहीं हो सकता। अगर दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू करने के लिए सभी ओर से गोलीबारी बंद होने का इंतजार किया जाएगा तो बहुत देर हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान से साफ कहा कि उसे पहले आतंकवाद बंद कर बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाना होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को जम्मू में पूर्व सूचना अधिकारी मदन मंटू के परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह हमेशा पाकिस्तान से आतंकवाद बंद करने की अपील करते रहे हैं। आतंकवाद से कुछ हासिल नहीं हो सकता। बातचीत की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए, क्योंकि आगे का रास्ता केवल संवाद से ही निकल सकता है।
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इस रुख पर कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, फारूक ने कहा, "अगर आप इंतजार करते रहेंगे कि जब तक सभी की गोलियां बंद होंगी, तब तक रात हो जाएगी।" उनका कहना था कि युद्ध और सैन्य टकराव केवल तबाही लाते हैं। उन्होंने ईरान और यूक्रेन में जारी विनाश का उदाहरण देते हुए कहा कि स्थायी समाधान बातचीत और आपसी संवाद से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सार्क को फिर से सक्रिय करने की वकालत

फारूक अब्दुल्ला ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को फिर से सक्रिय करने की भी पैरवी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी देशों को एक मंच पर आकर अपने मतभेद दूर करने और सामूहिक विकास की दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने यूरोपीय संघ का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी एक-दूसरे के विरोधी रहे देश भी सहयोग के जरिये साझा भविष्य बना सकते हैं।
 

उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र का सबसे बड़ा देश है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखने का रास्ता दिखाया था। सार्क को फिर से सक्रिय किया जाना चाहिए, ताकि सभी देश साथ बैठकर विवादों का समाधान निकाल सकें और विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें।

 

कश्मीर में आतंकी घटनाओं पर जताई चिंता

कुलगाम और किश्तवाड़ में हाल में हुए आतंकी हमलों पर फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई। इन घटनाओं में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या हुई, जबकि तीन सीआरपीएफ जवान घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर को हासिल करने का सपना देखने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि आतंकवाद से उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
 

हालांकि, उन्होंने दिल्ली में आतंकवाद खत्म होने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल की घटनाएं बताती हैं कि जम्मू-कश्मीर में अब भी आतंकवाद का खतरा बना हुआ है। इसे खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं कि ऐसी घटनाएं अब भी हो रही हैं। कोई नहीं जानता कि अगला हमला कहां हो जाए।"

 

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति के दावों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने माना कि आतंकवाद अब भी मौजूद है, लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दोहराया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।
 

1947 की घटनाओं का भी किया जिक्र

पाकिस्तान को लेकर अपने पहले के बयान पर सफाई देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। वह 1947 में कबायली आक्रमण के दौरान हुई हिंसा और अत्याचारों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने उस दौरान एक ईसाई डॉक्टर और उनके परिवार की हत्या तथा बारामूला के अस्पताल में ननों के साथ हुए दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख किया।

 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाने के बजाय आतंकवाद से दूरी बनानी चाहिए। विवादों का हल सैन्य कार्रवाई से नहीं, बल्कि बातचीत और आपसी समझ से ही निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed