Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav takes a dig at CM Yogi, says he knows in advance how votes get deleted.

यूपी: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- उन्हें पहले से पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाते हैं

Fri, 13 Nov 2026 01:56 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Nov 2026 01:56 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को पहले से कैसे पता चला कि एक करोड़ 27 लाख वोट कट गए। अखिलेश ने अपने बयान में भैंस चराने का जिक्र कर निशाना साधा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav takes a dig at CM Yogi, says he knows in advance how votes get deleted.
अखिलेश यादव। - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम को पहले से ही पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाता है।अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इसलिए ऐसे बोल रहा हूं कि उनको कैसे जानकारी हो गई कि एक करोड़ 27 लाख वोट कैसे कट गए।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें कुछ मिलता है तो कहते हैं- जाओ भैंस चलाओ।

विज्ञापन


अखिलेश के इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से SIR में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर जताई गई चिंता पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में SIR और मतदाता सूची से नाम कटने का मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश ने किया था सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत

सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन पर कहा था कि पीडीए समाज की आवाज उठाने वाले हर दल का करेंगे सहयोग; बोले- मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, लेकिन मंशा समाज की भलाई की होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत किया है।

सामाजिक स्तर पर परिवर्तन जरूरी है, लेकिन वास्तविक सफलता तभी मिलेगी, जब राजनीतिक परिवर्तन का मोर्चा भी सक्रिय होगा। अखिलेश ने दावा किया कि इस तरह के नए राजनीतिक विकल्प से भाजपा को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है।

पीडीए समाज के हित में साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने और उसकी आवाज उठाने वाले दलों की ईमानदार आवाज जनता तक पहुंचाने में सपा सहयोग करेगी। उनके मुताबिक, इससे उन लोगों के सामने भी एक विकल्प खुलेगा, जो भावनात्मक नारों और बहकावे में आकर साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते हैं।

 

विज्ञापन

वोटों की ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल बयानबाजी से सरगर्मी पैदा करने वालों का सच जनता समझती है। ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, बशर्ते उनके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दल किसी की सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता उसे चुनाव में सबक सिखा सकती है।

अखिलेश ने उम्मीद जताई कि राजनीति में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ खत्म होगी और हर दल अपने समाज के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिसका आधारभूत वोट ज्यादा होगा, परिवर्तन चाहने वाली जनता उसी की ओर जाएगी। उनके मुताबिक, पीडीए से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed