Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special services for Ram Lalla begin to protect him from cold including hot bath and offerings infused milk

अयोध्या: ठंड से बचाने को रामलला की खास सेवा शुरू, गर्म पानी से स्नान और काढ़ा-केसरयुक्त दूध का लग रहा भोग

Fri, 13 Nov 2026 02:01 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

मौसम में बदलाव और ठंड की दस्तक के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर में पांच वर्षीय बाल स्वरूप रामलला की सेवा पद्धति और दिनचर्या को सर्दी के अनुकूल ढाल दिया गया है। अब प्रभु को गर्म पानी से स्नान व गर्म वस्त्रों के शृंगार के साथ बालभोग में काढ़ा, केसरयुक्त दूध तथा रात्रि में गर्म दूध अर्पित किया जा रहा है, वहीं कार्तिक पूर्णिमा से उन्हें रजाई भी ओढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Special services for Ram Lalla begin to protect him from cold including hot bath and offerings infused milk
रामलला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर में विराजमान रामलला की सेवा पद्धति में भी परिवर्तन हो गया है। पांच वर्षीय बालक स्वरूप में विराजमान प्रभु की दिनचर्या अब सर्दी के अनुकूल ढाली जा रही है। सुबह बालभोग में काढ़ा और केसरयुक्त दूध अर्पित किया जा रहा है। रात्रि में शयन से पहले गर्म दूध का भोग लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


रामलला के जागरण से लेकर शयन तक की सेवा में मौसम का विशेष ध्यान रखा जाता है। ठंड से बचाव के लिए गर्म पानी से स्नान, गर्म वस्त्रों का शृंगार और खानपान में गर्म तासीर वाले पदार्थ शामिल किए गए हैं। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप उनकी दिनचर्या भी एक बालक की दैनिक गतिविधियों की तरह निर्धारित है। गर्मी में जहां शीतलता देने वाली वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं सर्दियों में गर्म वस्त्रों और गर्म खाद्य पदार्थों की व्यवस्था रहती है।

विज्ञापन

शंखनाद के साथ रामलला का जागरण होता है

मंदिर में प्रतिदिन सुबह करीब 4:30 बजे शंखनाद के साथ रामलला का जागरण होता है। इसके बाद गर्म पानी से स्नान और अभिषेक कराया जाता है। मौसम के अनुकूल वस्त्र धारण कराकर शृंगार किया जाता है। सुबह 6:30 बजे शृंगार आरती होती है और सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाते हैं। करीब नौ बजे बालभोग में रबड़ी, केसरयुक्त दूध और काढ़ा अर्पित किया जाता है। दोपहर में खीर, पूड़ी और सब्जी का भोग लगता है। रात्रि में शयन से पहले गर्म दूध अर्पित कर प्रभु को विश्राम कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के साथ सेवा में भी ऋतु का ध्यान

श्रीराम मंदिर के व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव मिश्र के मुताबिक, रामलला की दैनिक सेवा में पूजा और आरती के साथ मौसम के अनुरूप पूरी व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है। वस्त्रों के चयन से लेकर भोग की सामग्री तक में ऋतु का प्रभाव दिखाई देता है। यह व्यवस्था बाल स्वरूप के प्रति वात्सल्य भाव और मंदिर की पारंपरिक सेवा पद्धति का हिस्सा है। गर्मी, सर्दी और बरसात में अलग-अलग व्यवस्थाएं रहती हैं।



उन्होंने बताया कि रामलला की नियमित सेवा के लिए मंदिर में 14 प्रमुख सेवक लगाए गए हैं। ये निर्धारित परंपराओं के अनुसार जागरण से लेकर शयन तक की जिम्मेदारी निभाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा से रामलला को रजाई भी ओढ़ाई जाने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed