Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP holds major deliberations after names are dropped from the list; Pankaj Chaudhary calls a meeting in L

यूपी: एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन, लखनऊ में पंकज चौधरी ने बुलाई बैठक; सीएम योगी भी हुए शामिल

Fri, 13 Nov 2026 01:22 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा ने अभियान तेज करने की तैयारी की है। लखनऊ में 700 से अधिक पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। पार्टी ने हर बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे नाम जुड़वाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
UP: BJP holds major deliberations after names are dropped from the list; Pankaj Chaudhary calls a meeting in L
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी ने छूटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए अभियान तेज करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


करीब 700 से अधिक पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। इनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला और विधानसभा मतदाता प्रमुख तथा आईटी संयोजक शामिल हैं। बैठक में SIR के दौरान छूटे मतदाताओं तक पहुंचने और उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की रणनीति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 





 

Trending Videos

पंकज चौधरी ने दिया था भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची में नाम कटने को लेकर चिंता जताए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भरोसा दिया था कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही थी। अब संगठन की इस बैठक में अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed