{"_id":"698adcc0aab3b2179e02ada6","slug":"video-a-rally-was-organised-to-welcome-the-newly-appointed-presidents-of-various-fronts-of-the-bjp-in-nainital-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत, रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत, रैली निकाली
गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:52 PM IST
Link Copied
नैनीताल में भाजपा नगर मंडल की ओर से सोमवार को विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। उनका आह्वान किया कि वह सामूहिक रूप से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।विधायक सरिता आर्या ने कहा कि संगठन की कार्यशैली एवं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत वर्ष 2027 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी मोर्चों को मिलकर इस जीत को और प्रचंड बनाना होगा। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी नवनियुक्त मोर्चों के मंडल अध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व युवा मोर्चा रितुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, किसान मोर्चा-मयंक पंत, अनु. मोर्चा- हेमंत बेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा-संजोक सबरवाल तथा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोहित थापा की मौजूदगी में नगर में रैली निकाली गई।इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, दीपिका बिनवाल, प्रगति जैन, प्रकाश आर्या, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, हरीश राणा, मोहित लाल साह, विक्रम राठौर, ज्योति ढौंढियाल, विकास जोशी, प्रदीप आर्या आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।