{"_id":"698ada1829dd607584027535","slug":"video-satapara-ma-gava-ka-bhara-jhapaugdha-ma-mal-lpata-bcaca-ka-lsha-gal-thabkara-hataya-karana-ka-athasha-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा
यूपी के सीतापुर में लापता बच्ची की लाश सोमवार की देर रात गांव के बाहर झोपड़ी में मिली। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना बिसवां थाना क्षेत्र के कालीपुर गांव की है। गांव निवासी रामशरण की पुत्री संध्या (5) का शव गांव के बाहर झोपड़ी में मिला। वह सोमवार की दोपहर से लापता थी।
रामशरण ने बताया कि वह ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश रहे थे। देर रात गांव के बाहर झोपड़ी में उसकी लाश मिली। उन्होंने हत्या किए जाने की बात कही। ग्रामीणों में गला दबाकर हत्या करने की चर्चा है।
सीओ अमन सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की घटना लग रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।