{"_id":"6af6ad8f58d6acf2750b14a9","slug":"husband-died-after-wife-murdered-in-sitapur-sparking-outrage-among-villagers-created-ruckus-by-placing-body-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश; सड़क पर शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश; सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
सीतापुर में मारपीट के दौरान घायल पत्नी की मौत और फिर सदमे से कैंसर पीड़ित पति की जान जाने से भड़के ग्रामीणों व परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फरार चल रहे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शुक्रवार को शवों को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर दोहरे हत्याकांड का आरोप लगाया। कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवकली निवासी चमेली (55) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, देर रात उनके पति रामनरेश (58) की भी मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम पसर गया।
पुलिस ने गुरुवार दोपहर रामनरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम दोनों शव गांव पहुंचे। शुक्रवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने शवों को बीहद गौड़-वजीर नगर मार्ग पर देवकली मोड़ के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे परिजनों की मांग है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर परिवार को न्याय दिलाया जाए।
सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।