Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
construction of the Pilani Road railway underbridge at Loharu in Bhiwani has blocked the way to 30 villages
{"_id":"698addf2ca28378e3d0ef463","slug":"video-construction-of-the-pilani-road-railway-underbridge-at-loharu-in-bhiwani-has-blocked-the-way-to-30-villages-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में लोहारू में पिलानी रोड रेलवे अंडरब्रिज निर्माण ने रोका 30 गांवों का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में लोहारू में पिलानी रोड रेलवे अंडरब्रिज निर्माण ने रोका 30 गांवों का रास्ता
शहर लोहारू में पिलानी रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र के लगभग 30 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है। उल्लेखनीय है कि रेलवे अंडरब्रिज का शुभारंभ 13 जुलाई 2025 को किया गया था, जिसकी निर्माण अवधि लगभग एक वर्ष निर्धारित की गई थी। लेकिन अभी तक ये काम पूरा नहीं हुआ है। जिसकी वजह से 30 गांवों की आबादी के लिए आवागमन की चुनौति बनी है।
स्थानीय ग्रामीण मीर सिंह, सत्यपाल, मुकेश पोटिया, जगदीश, शेखर, दलीप सरपंच, होशियार सिंह, भोपाल सिंह का कहना है कि अंडरब्रिज निर्माण से पूर्व इसी मार्ग से लाडून्दा, दुदवा, सरदारपुरा, सूजडोला, छापड़ा, रामपुरा, बेरी सहित लगभग 30 गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते थे। यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्ग था, जिससे ग्रामीणों व व्यापारियों को काफी सुविधा मिलती थी। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान अंडरब्रिज के अंदर से इन गांवों की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यदि अंडरब्रिज के अंदर से रास्ता खोल दिया जाए और अंडरब्रिज से राजस्थान बार्डर तक कच्चे पड़े रास्ते को जोड़कर पक्की सड़क का निर्माण करवा दिया जाए तो सभी गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।