Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Open garbage and stray animals near Parshuram Chowk in Loharu, Bhiwani, increase the risk of accidents and diseases.
{"_id":"698addebdc14bf704e0dd98e","slug":"video-open-garbage-and-stray-animals-near-parshuram-chowk-in-loharu-bhiwani-increase-the-risk-of-accidents-and-diseases-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू के परशुराम चौक के पास खुले में कचरा और बेसहारा पशुओं का उत्पात, हादसों व बीमारियों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू के परशुराम चौक के पास खुले में कचरा और बेसहारा पशुओं का उत्पात, हादसों व बीमारियों का बढ़ा खतरा
शहर के पुराना शहर रोड स्थित परशुराम चौक के नजदीक स्थानीय लोगों द्वारा खुले में कचरा डाले जाने से चारों ओर गंदगी का आलम बना है। कचरे को भूखे बेसहारा पशु खा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गन्ध और बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बेसहारा पशुओं के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को हर समय हादसे का डर सता रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी लोहारू में बेसहारा पशुओं की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है तथा अनेक लोग घायल हो चुके हैं।
परशुराम चौक के समीप निजी स्कूल, रिहायशी मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। कचरे से उठती दुर्गन्ध के कारण बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। पुराना शहर क्षेत्र से बाजार, स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व ड्यूटी पर जाने वाले राहगीरों को भी बेसहारा पशुओं के कारण लगातार भय का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।