{"_id":"698adc893618bb064b0e4cb3","slug":"video-upcl-md-held-a-meeting-with-kumaon-officials-in-ramnagar-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: यूपीसीएल के एमडी ने ली कुमाऊं के अधिकारियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: यूपीसीएल के एमडी ने ली कुमाऊं के अधिकारियों के साथ बैठक
गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 PM IST
Link Copied
रामनगर में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (यूपीसीएल) के एमडी अनिल कुमार ने कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर की समीक्षा, ग्रीष्म काल की तैयारियों समेत कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को रामनगर के सांवल्दे स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित बैठक के दौरान यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि हर माह निगम 400 करोड़ रुपये का राजस्व प्रदेश भर से वसूली करता है। ऐसे में उपभोताओं की सुविधाओं का ध्यान रखने जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ता बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध कराने, समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने, क्षतिग्रस्त पोल को बदलने समेत निर्देश दिए हैं। कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने रहा हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली के जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रीष्म कालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना ना करना पड़े इसके लिए ट्रांसफॉर्म की क्षमता बढ़ाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि लोग भ्रांतियों में ना स्मार्ट मीटर बिजली की रीडिंग ज्ञात करने में लगभग शत प्रतिशत सटीक है। इस दौरान एमएल आर्या, आरएस गुंजियाल, आरएस तोलिया, जीएस कार्की, विवेक कांडपाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।