{"_id":"698adc7d3671b65911023acd","slug":"video-the-mawani-dwani-children-of-bangapani-travel-daily-in-garari-to-reach-school-amidst-danger-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: बंगापानी के मवानी-दवानी बच्चे हर रोज गरारी से सफर कर खतरे के बीच पहुंच रहे हैं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: बंगापानी के मवानी-दवानी बच्चे हर रोज गरारी से सफर कर खतरे के बीच पहुंच रहे हैं स्कूल
गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले की बंगापानी तहसील के मवानी-दवानी के ग्रामीण 13 साल से जान जोखिम में डालकर गरारी से सफर कर रहे हैं। स्कूली बच्चों के घर पहुंचने तक अभिभावक की सांस हलक पर अटकी रहती है। पूर्व में गरारी से गिरकर तीन मौतों के बाद भी सिस्टम की नींद से नहीं जागा है और अन्य घटना का इंतजार कर रहा है। न तो गांव तक सड़क पहुंची और न अब तक आपदा से क्षतिग्रस्त पक्का पुल बन सका है। वर्ष 2013 की आपदा में गोरी नदी में बना पक्का झूलापुल बहने से मवानी-दवानी के ग्रामीणों पर समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा। गांव तक सड़क तो पहुंची नहीं। पुल बहने से दिक्कत और बढ़ गई। हैरानी की बात है कि 13 साल बाद भी यहां झूलापुल नहीं बन सका है। ग्राम सभा मवानी-दवानी के तोक घुरुड़ी और मनकोट के लोगों को नदी के ऊपर लगी गरारी से ही सफर करना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल पहुंचने के लिए भी यही गरारी एकमात्र सहारा है। हालात यह हैं कि बदहाल गरारी से सफर कर बच्चों के घर लौटने तक अभिभावकों की नजरें रास्ते पर टिकीं रहती हैं। बता दें कि हर रोज दोनों गांवों के 16 बच्चे इसी गरारी से होकर लुमती स्कूल पहुंचते हैं। यहां पक्का पुल न बनने से ग्रामीण हैरान भी हैं और परेशान भी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।