{"_id":"6afd4f0564c95e58a506de32","slug":"video-bjp-congress-war-of-words-intensifies-over-mla-harish-dhami-case-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: विधायक हरीश धामी प्रकरण में भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: विधायक हरीश धामी प्रकरण में भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज
जौलजीबी मेले के शुभारंभ समारोह में उपजे विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। विधायक हरीश धामी को मंच पर बोलने का मौका नहीं दिए जाने और उनके समर्थकों पर तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर दोनों दल आमने-सामने हैं। भाजपा विधायक के बयान और समर्थकों की कथित तोड़फोड़ को मुद्दा बना रही है जबकि कांग्रेस इसे विधायक का अपमान और तानाशाही रवैया बता रही है। मंच पर विधायक हरीश धामी की ओर से खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताते हुए मुख्यमंत्री को पीटने संबंधी बयान दिए जाने पर भाजपा हमलावर है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने विधायक को बोलने का मौका नहीं दिए जाने को लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन बताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बकरी के साथ विधायक के गृह क्षेत्र तक रैली निकालकर उन्हें बकरी की बलि देने की चुनौती दी। दूसरी ओर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता जौलजीबी पहुंचे और विधायक को समर्थन दिया।
कोटजौलजीबी मेले में अध्यक्षता देने के बाद विधायक को बोलने का मौका नहीं दिया गया जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। सीएम और भाजपा ने लोकतंत्र की अवधारणा का मखौल उड़ाया है जो गलत है। भाजपा सरकार हमेशा से ही ऐसा कर रही है। सीएम भी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। जनता इसका जवाब जरूर देगी। हम विधायक हरीश धामी के साथ खड़े हैं। -मनोज तिवारी, विधायक, अल्मोड़ा
राजनीति हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए। जौलजीबी मेले में सीएम धामी ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। जनता ने यह सब देखा है। सीएम धामी जनता को बेवकूफ समझने की भूल न करें। उन्हें अपनी गलती स्वीकार कर स्वच्छ लोकतंत्र की अवधारणा को सार्थक करना चाहिए। कांग्रेस के विधायक के साथ जौलजीबी मेले में जो पक्षपात हुआ है जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। -गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड
जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी ने मर्यादा की सारी हद पार कर दी। उन्होंने यह तक कह डाला कि वह सीएम को पीटने में भी कोई गुरेज नहीं करेंगे। वह सबसे बड़े गुंडे हैं। यदि वह इतने बड़े गुंडे हैं तो वह भाजपा के छोटे कार्यकर्ता को छूने की हिम्मत कर लें। विधायक ने कांग्रेस का असल चेहरा जनता के सामने लाने का काम किया है। -हेमराज बिष्ट, दायित्वधारी
आज हमने विधायक को चुनौती देते हुए पाल राजवंश की राजधानी अस्कोट से उनके गृह क्षेत्र तक बकरी के साथ यात्रा निकाली है। यदि विधायक में दम है तो वह बकरी की बलि करके देखें। नरबलि तो बहुत दूर की बात है। सीएम को पीटने की विधायक की बात लोकतंत्र पर प्रहार है। जनता इसका जवाब विधायक को जरूर देगी। इस बार उनका राजनैतिक अंत निश्चित है। -गोपू महर, भाजपा नेता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।