{"_id":"698adde4a9b46f53540295d1","slug":"video-amatha-ma-sathata-bb-makata-natha-thhama-ka-shavalga-ma-thakhata-ha-ramashavara-shavalga-ka-jhalka-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम के शिवलिंग में दिखती है रामेश्वर शिवलिंग की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम के शिवलिंग में दिखती है रामेश्वर शिवलिंग की झलक
अमेठी में बाबा मुकुटनाथ धाम के शिवलिंग में रामेश्वरम शिवलिंग की झलक दिखती है। इसे महाभारत काल का बताया जाता है। इस मंदिर से रोचक कथाएं जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताला महादेवन स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुकुटनाथ धाम के शिवलिंग में रामेश्वरम शिवलिंग की झलक दिखती है। यह धाम द्वापर युग के महाभारत काल से पूर्व का बताया जाता है। पांडवों ने वनवास के दौरान अपना मुकुट चढ़ाया था इसलिए इस धाम का नाम मुकुट नाथ धाम पड़ा। यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ ही सूखा पड़ने पर यहां के शिवलिंग में पानी भरने से सूखे से मुक्ति मिल जाती है, ऐसी मान्यता है।
जिले के चिलबिला-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना राजमार्ग पर ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत ताला महादेवन स्थित प्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिरों में बाबा मुकुटनाथ धाम स्थित है। स्थानीय लोगों और पुजारियों के अनुसार बाबा मुकुट नाथ धाम द्वापर युग के महाभारत कालीन से पूर्व का है।
महाभारत से पूर्व जब पांडव दूत क्रीड़ा में सबकुछ हार गए तो उन्हें 13 वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास मिला था। वनवास के दौरान पांडव इस वनक्षेत्र से गुजरे और यहां स्थित शिवलिंग की पूजा अर्चना कर अपना मुकुट चढ़ाया था। कहते हैं कि उसके बाद इस शिवलिंग को बाबा मुकुट नाथ के नाम से जाना जाने लगा। स्थानीय लोग बताते हैं कि कालांतर में यहां भर राजाओं का किला बना। बाबा मुकुट नाथ धाम किला परिसर में बताया जाता है। जब किला खंडहर में तब्दील हुआ तो बाबा का मंदिर भी दब गया। आज भी ताला भीटा भर राजाओं की दास्तां बयां करता है। खुदाई के दौरान स्थानीय लोगों को शिवलिंग मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।