बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Savangi's head dismissed, Rs 3.36 lakh to be recovered

Amethi News: सवनगी की प्रधान बर्खास्त, 3.36 लाख की होगी वसूली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Savangi's head dismissed, Rs 3.36 lakh to be recovered
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भादर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सवनगी की ग्राम प्रधान भानमती को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। उन पर लगे वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट संजय चौहान ने उनसे 3,36,216 रुपये की वसूली के निर्देश भी दिए हैं। सवनगी के अनिल कुमार जायसवाल की शिकायत पर जांच कराई गई। रिपोर्ट में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी सामने आई। प्रधान के खेत में समतलीकरण कार्य कराया गया, जो नियमों के अनुरूप नहीं है। बिना इंटरलॉकिंग कराए 3.23 लाख रुपये का भुगतान कराया गया था। 1.82 लाख रुपये मजदूरी प्रधान के पति के खाते में भेजी गई।
Trending Videos

हैंडपंप मरम्मत मद के 30,684 रुपये भी उसी खाते में स्थानांतरित किए गए। पंचायत कार्यालय के लिए खरीदे गए 2.09 लाख रुपये के उपकरण मौके पर नहीं मिले। पंचायत भवन मरम्मत की मजदूरी 1.28 लाख रुपये भी संबंधित खाते में जमा पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में एलईडी लाइट मद में 96,250 रुपये का भुगतान अनियमित मिला। इंटरलॉकिंग में मानक सामग्री का उपयोग नहीं हुआ। हैंडपंप मरम्मत कार्य अधूरा पाया गया और कुछ भुगतान बिना बिल या वाउचर के किए गए। प्रधान को कई बार स्पष्टीकरण का अवसर मिला, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद नोटिस जारी हुआ और अधिकार सीमित किए गए। अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर पद से हटाने की कार्रवाई लागू की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया है। उनसे जल्द वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed