सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The journey of knowledge begins with the newspaper in the new session.

Amethi News: नए सत्र में अखबार के साथ ज्ञान के सफर का आगाज

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The journey of knowledge begins with the newspaper in the new session.
जगदीशपुर के पालपुर में प्रार्थना सभा के दौरान अखबार पढ़ते बच्चे। - फोटो : जगदीशपुर के पालपुर में प्रार्थना सभा के दौरान अखबार पढ़ते बच्चे।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लगभग सभी स्कूलों में नए सत्र के पहले दिन बच्चों ने प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ा और जानकारियां साझा कीं। कक्षाओं में भी अखबार पढ़ाकर इसके व्यावहारिक व शैक्षिक फायदे बताए गए। गौरीगंज के अलावा राजाफत्तेपुर, बाजारशुकुल, संग्रामपुर, अमेठी, भेंटुआ, शाहगढ़, फुरसतगंज, तिलोई, जामों, जगदीशपुर में बच्चे खासे उत्साहित दिखे। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी स्कूलों में प्रतिदिन अखबार का पाठन कराया जाना है। पठन संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। सभी प्रधानाध्यापक इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। संबंधित बीईओ को विद्यालयों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed