{"_id":"69d2b1b2f9337c439f00d567","slug":"power-supply-disrupted-due-to-storm-and-rain-amethi-news-c-96-1-ame1008-162687-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर के खेखरुआ गांव में खंभा टूटने से गिरा ट्रांसफार्मर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। शनिवार देर रात शुरू हुए खराब मौसम के असर से जगह-जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए, जिससे आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। हालात यह रहे कि करीब 600 गांवों के लगभग 10 लाख उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा।
तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइनों और खंभों को भारी नुकसान पहुंचा। कई जगह तार आपस में टकराने से फॉल्ट हो गया, जिससे रातभर अधिकांश इलाकों में अंधेरा छाया रहा। रविवार को दिनभर चले मरम्मत कार्य के बाद देर शाम तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जा सकी।
जिला मुख्यालय गौरीगंज के टाउन और ग्रामीण उपकेंद्र क्षेत्रों में पेड़ गिरने से 12 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। गदियानल, शहबाजपुर, सराय भागमानी, गोपालापुर और बरनाटीकर समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जेई अमृतलाल के अनुसार सुबह से ही टीमों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था और दोपहर बाद कई स्थानों पर नए खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। जिलेभर में 135 से अधिक खंभे टूटने की सूचना है।
बाजारशुकुल में 22 घंटे बाधित रही आपूर्ति
बाजारशुकुल। महोना और बाजारशुकुल उपकेंद्रों से शनिवार शाम से बिजली आपूर्ति बाधित रही। 24 घंटे में उपभोक्ताओं को केवल दो घंटे ही बिजली मिल सकी। करीब दो लाख लोग पानी और बिजली संकट से जूझते रहे। होटल कारोबारियों को दूध, दही और मिठाई खराब होने से नुकसान उठाना पड़ा। जेई सद्दाम हुसैन ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से समस्या हुई थी, जिसे हटाकर देर शाम आपूर्ति बहाल की गई।
Trending Videos