{"_id":"69d2b218a8890d1391090617","slug":"basti-team-won-the-first-match-amethi-news-c-96-1-ame1012-162698-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस्ती टीम ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस्ती टीम ने जीता पहला मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय अंडर-15 हैंडबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। मंडल सचिव हैंडबॉल संघ अयोध्या प्रांजल तिवारी ने शुभारंभ किया। पहले दिन कई मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहले मैच में बस्ती टीम ने कानपुर को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में प्रयागराज ने देवीपाटन को 3-2 से पराजित किया। तीसरे मैच में आजमगढ़ ने कानपुर को 3-0 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में प्रयागराज ने बस्ती को 3-2 से हराया। वहीं पांचवें मैच में आजमगढ़ ने देवीपाटन को 5-0 से मात दी। प्रतियोगिता के साथ ही खिलाड़ियों के चयन और परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हुई।
इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज प्रेम कुमार, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला, उपक्रीड़ाधिकारी इरफान, शिवकुमार मौर्य, सचिन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos