{"_id":"69d2b256a23f15085507ed3c","slug":"baburi-and-mother-sheetlas-team-won-the-match-amethi-news-c-96-1-ame1024-162694-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बबुरी व मां शीतला की टीम ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बबुरी व मां शीतला की टीम ने जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। प्राथमिक विद्यालय ठेंगहा के मैदान में आयोजित ठेंगहा नाइट क्रिकेट माइनस टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खराब मौसम के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ और दर्शकों की मौजूदगी में दो मैच सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
पहले मुकाबले में बबुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर में 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालिकन इंटर कॉलेज की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और पूरी टीम 23 रन बनाकर आल आउट हो गई। बबुरी की टीम ने यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
दूसरा मुकाबला बबुरी और मां शीतला नाइन स्टार टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बबुरी की टीम 23 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी मां शीतला नाइन स्टार टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। खराब मौसम के बावजूद टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर अनुपम मिश्र, सतीश सिंह, बच्चा तिवारी, पवन मिश्र, विकास शुक्ल, सूर्य प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos