{"_id":"69d33c5bdc5d8c163602a610","slug":"two-died-in-road-accident-and-one-youth-dies-from-electrocution-in-amethi-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर, करंट लगने से युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर, करंट लगने से युवक ने तोड़ा दम
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में पुलिया से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वह निमंत्रण से घर लौट रहे थे। वहीं करंट लगने से एक युवक ने दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
हादसे में युवक की मौत, रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार रात शहर में बाईपास के निकट बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वह निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
Trending Videos
कोरारी क्षेत्र के रोशनी के पुरवा गांव निवासी सुजल सिंह (23) और अनिकेत सिंह (22) रविवार शाम निमंत्रण में शामिल होकर हथकिला से वापस घर लौट रहे थे। बाईपास से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में सुजल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिली तो परिजन भी पहुंचे। घायल अनिकेत को रायबरेली एम्स ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की असामयिक मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
इसके अलावा भाले सुल्तान शहीद स्मारक के मटियारी कला निवासी हरख बहादुर सिंह उर्फ बब्लू (40) की रविवार को सुल्तानपुर-हलियापुर के पूरे पांडेय मजरे फतेपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।