{"_id":"69d332297e24fcabef040a9b","slug":"iran-israel-war-now-ammonia-crisis-after-oil-and-gas-forcing-cold-storage-facilities-to-pay-double-price-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Iran-Israel War: तेल, गैस के बाद अब अमोनिया का संकट, 7200 वाला सिलिंडर 15 हजार में मिल रहा; पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Iran-Israel War: तेल, गैस के बाद अब अमोनिया का संकट, 7200 वाला सिलिंडर 15 हजार में मिल रहा; पढ़ें अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में तेल, गैस के बाद अब अमोनिया का संकट सामने है। कोल्ड स्टोर के लिए दोगुनी कीमत देनी पड़ रही है। 7200 वाला 60 किलो गैस का सिलिंडर 15 हजार में मिल रहा है। प्रदेश में 2500 कोल्ड स्टोरेज हैं।
शीतगृह में बना अमोनिया गैस प्लांट। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका-इस्राइल ईरान युद्ध का असर: युद्ध का असर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बाद अब कोल्ड स्टोरेज उद्योग और कृषि अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अमोनिया गैस की कीमत दोगुनी होने के चलते अलीगढ़ से लेकर वाराणसी तक प्रदेश के करीब 2500 कोल्ड स्टोरेज संचालन प्रभावित हो रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर आलू उत्पादन वाले जिलों पर पड़ने की आशंका है।
यूपी के आगरा में संचालित 327 शीतगृह में पूरे सीजन में औसतन 1.5 से दो टन अमोनिया गैस की खपत होती है। आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने बताया कि 20 मार्च के आसपास डीलर्स के पास अमोनिया की दिक्कत थी। उस समय भाव 300 से 350 के करीब पहुंच गया था लेकिन अब अमोनिया की कोई कमी नहीं हैं। हालांकि सामान्य दिनों के 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव के मुकाबले 100 से 130 रुपये प्रति किलो के भाव अमोनिया मिल रही है।
Trending Videos
यूपी के आगरा में संचालित 327 शीतगृह में पूरे सीजन में औसतन 1.5 से दो टन अमोनिया गैस की खपत होती है। आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने बताया कि 20 मार्च के आसपास डीलर्स के पास अमोनिया की दिक्कत थी। उस समय भाव 300 से 350 के करीब पहुंच गया था लेकिन अब अमोनिया की कोई कमी नहीं हैं। हालांकि सामान्य दिनों के 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव के मुकाबले 100 से 130 रुपये प्रति किलो के भाव अमोनिया मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सीजन में लगभग 1800 किलो अमोनिया लगती है
मैनपुरी में दामों में दोगुनी वृद्धि हुई है। कोल्ड स्टोरेज संचालक पियूष चंदेल ने बताया कि आलू भंडारण के लिए एक कोल्ड स्टोरेज में एक सीजन में लगभग 1800 किलो अमोनिया गैस का प्रयोग कर लिया जाता है। जिले में 67 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं।फिरोजाबाद में कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार चंदेल ने बताया कि युद्ध के चलते इस बार अमोनिया गैस की आपूर्ति में भारी किल्लत हुई। पिछले वर्ष जो अमोनिया गैस 70 रुपये प्रति किलो उपलब्ध थी, वह इस बार 140 रुपये प्रति किलो के भाव पर खरीदनी पड़ी है।
आपूर्ति सुधरी पर महंगी मिल रही गैस
कानपुर में दाम 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। 90-95 रुपये प्रति किलो मिलने वाली अमोनिया गैस के दाम 109-110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं दाम बढ़ने से कोल्ड स्टोरों के संचालन पर सीधा असर पड़ रहा है। जिससे संचालकों, सब्जी आढ़तियों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। शहर व आसपास के जिलों में मिलाकर 100 के करीब कोल्ड स्टोर हैं। हालांकि अभी तक किराया नहीं बढ़ाया गया है।उन्नाव में गैस के लिए 110 रुपये देने पड़ रहे हैं। जिले में 24 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। हालांकि जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भास्कर का कहना है कि अमोनिया गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना नहीं है।
24 घंटे के बजाय 48 घंटे में मिल रही, रेट भी बढ़ा
- फर्रुखाबाद के प्रत्येक शीतगृह में पूरे सीजन में करीब 2000 किलो अमोनिया गैस खरीदनी पड़ती है। शीतगृह स्वामी अजय गंगवार सन्नू ने बताया कि जिले में अमोनिया गैस का रिफिलिंग प्लांट भी है। पहले बुकिंग के 24 घंटे में अमोनिया गैस मिल जाती थी, अब 48 घंटे में मिल पा रही है। रेट भी बढ़ा है।
- इटावा में तीन से चार गुने दामों पर अमोनिया मिल रही है। वहीं कन्नौज में शीतगृह स्वामियों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले दिक्कत थी। अब महंगी मिल रही है।
- मेरठ और सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में अमोनिया गैस की कमी नहीं है। सभी कोल्ड स्टोरेज संचालित किए जा रहे हैं।
अलीगढ़ में बढ़ी लागत से बिगड़ गया गणित
अलीगढ़ में अमोनिया गैस का 60 किलो वाला सिलिंडर, जो पहले 7,200 रुपये में मिलता था, अब 15,000 रुपये तक पहुंच गया है। अचानक आई इस तेजी से संचालन लागत का पूरा गणित बिगड़ गया है। कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज को उद्योग नहीं, कृषि से जुड़ी आवश्यक सेवा के रूप में देखा जाना चाहिए। बढ़ती लागत से पूरा सिस्टम प्रभावित हो रहा है।बुलंदशहर में दिल्ली से हो रही सप्लाई
बुलंदशहर में सभी शीतगृहों का लगातार संचालन हो रहा है। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि जिले में 55 शीतगृह संचालित हैं। अभी तक उनके पास किसी भी शीतगृह से अमोनिया गैस की कमी समेत किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सभी शीतगृह संचालक दिल्ली से इस गैस की आपूर्ति करते हैं। इस समय सभी शीतगृहों का संचालन जारी है और अभी किसी तरह की शिकायत नहीं है।- बरेली में 23 कोल्ड स्टोर में अमोनिया का इस्तेमाल होता है। इनको प्रति सीजन औसतन 500 से एक हजार किलो अमोनिया की जरूरत होती है। बीच में अमोनिया का भाव बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। अब घटकर 152 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। कारोबारियों के मुताबिक, इसकी पर्याप्त उपलब्धता है।
- प्रयागराज में फाफामऊ, नवाबगंज, मेजा और हंडिया क्षेत्र समेत जिले में 50 कोल्ड स्टोर हैं। ज्यादातर कोल्ड स्टोर में पर्याप्त मात्रा में अमोनिया गैस की उपलब्धता है। हनुमानगंज के शरद कोल्ड स्टोर धरौली में आठ टन अमोनिया उपलब्ध है।