सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorists were tasked with massacres videos sending them to their Pakistani handlers ATS recovered evidence

Terror Plan EXPOSED: मोबाइल में छिपा तबाही का प्लान, ATS को मिला ब्लूप्रिंट; अब रिमांड में आतंकी उगलेंगे राज

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Terror Plan EXPOSED: राजधानी में पकड़े गए आतंकियों के मोबाइल से ऑडियो क्लिप में साजिश के सुबूत मिले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद नरसंहार के वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजने थे। एटीएस को पूरा ब्लूप्रिंट मिला है। 

terrorists were tasked with massacres videos sending them to their Pakistani handlers ATS recovered evidence
गिरफ्तार आतंकियों के मोबाइल से एटीएस को मिले सुबूत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फोन से कई ऑडियो क्लिप मिली हैं। ये ऑडियो रिकॉर्डिंग पाकिस्तानी हैंडलर्स ने साकिब को भेजी थीं। विस्फोट से पहले पूरे मूवमेंट की जानकारी इन क्लिप्स में है। यही नहीं, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने निर्देश दिए थे कि विस्फोट के बाद जो नरसंहार की स्थिति बने, उसके भी वीडियो बनाकर भेजे जाएं।
Trending Videos


एटीएस आरोपियों के मोबाइल फोन को गहनता से खंगाल रही है। लैब में भी उनकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर्स कॉल पर बात करने के साथ-साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजते थे। इसमें वे बताते थे कि कहां रेकी करनी है, कौन टारगेट है और किस तरह से घटना को अंजाम देना है। ऐसी तमाम क्लिप्स एटीएस को मिली हैं, जो बेहद पुख्ता साक्ष्य हैं। सूत्रों के मुताबिक, हैंडलर्स ने पहली बड़ी वारदात लखनऊ में करने को कहा था। इसके बाद यूपी के अन्य शहरों- अलीगढ़, गाजियाबाद और कई धार्मिक शहर भी निशाने पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने करीबियों के खातों में भी मंगवाई रकम

साकिब ने तमाम रकम अपने खातों में ली है। इसके अलावा अपने करीबियों व गिरोह के अन्य सदस्यों के खातों में भी ट्रांसफर कराई है। जांच एजेंसी ने सभी खातों का ब्योरा संबंधित बैंकों से मांगा है। ताकि, पता चल सके कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने अब तक कितनी रकम मॉड्यूल को भेजी। जिन-जिन के खातों में रकम आई होगी, उन सभी पर कार्रवाई होगी।

कई बार लखनऊ आए

अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पता चला है कि साकिब व अन्य सभी कई बार लखनऊ आए थे। उन्हें अंदाजा था कि रेलवे स्टेशन पर शाम के वक्त सबसे अधिक भीड़ होती है, लिहाजा उसी दौरान ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी। साकिब हर मूवमेंट की जानकारी दुबई में बैठे आकिब व अन्य पाकिस्तानी हैंडलर्स को दे रहा था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed