{"_id":"69d35dc839a385214d0513ab","slug":"video-vashal-maharal-iika-garadana-ma-parathasha-bhara-ka-hajara-shakashhaka-na-vashal-maharal-oura-thharana-paratharashana-kaya-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विशाल महारैली: ईको गार्डन में प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों ने विशाल महारैली और धरना प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल महारैली: ईको गार्डन में प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों ने विशाल महारैली और धरना प्रदर्शन किया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की ओर से ईको गार्डन में प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों ने विशाल महारैली और धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों की मुख्य मांग 'उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023' से हटा दी गई धारा 12, 18 और 21 को पुनः बहाल करने की है, जो शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति से जुड़ी थीं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने बताया कि सेवा सुरक्षा की धाराओं के हटने से शिक्षक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और शिक्षा का माहौल बिगड़ रहा है।
शिक्षकों ने 25 सूत्रीय मांग पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा का क्रियान्वयन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों (जैसे बीएलओ ड्यूटी) से मुक्त करने जैसी मांगें शामिल हैं।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों की अनदेखी की, तो शिक्षक समुदाय आगामी चुनावों में इसका कड़ा विरोध करेगा। धरने में डॉ. हरिप्रकाश यादव और विजेंद्र वर्मा सहित प्रदेश भर के कई पदाधिकारी और हजारों शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।